वामिका गब्बी ने करवाया ऐसा स्पेशल हेयरकट, शॉर्ट बालों वाली गर्ल्स करें ट्राय, ये है नाम

एक्ट्रेस वामिका गब्बी इन दिनों अपने नए हेयरकट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। छोटे बालों में वे वाकई काफी प्यारी लग रही हैं, अगर आपको भी छोटे बाल पसंद हैं। तो वामिका जैसा हेयरकट करवा सकते हैं। देखें इसका नाम क्या है।

Authored by: Avni BagrolaUpdated Aug 14 2026, 08:45 IST
वामिका गब्बी का नया हेयरकटImage Credit : Instagram01 / 07

वामिका गब्बी का नया हेयरकट

वामिका गब्बी का नया पिक्सी हेयरकट शॉर्ट हेयर को एक फ्रेश और स्टाइलिश लुक देने का बढ़िया उदाहरण है। अगर आपके बाल छोटे हैं और रोज एक जैसा लुक देखकर बोर हो गई हैं, तो इन आसान स्टाइलिंग आइडियाज को ट्राय कर सकती हैं।

टेक्सचर वाला पिक्सी लुकImage Credit : Instagram02 / 07

टेक्सचर वाला पिक्सी लुक

बालों को बिल्कुल चिपका हुआ रखने के बजाय हल्का टेक्सचर दें। उंगलियों से बालों को ऊपर की तरफ सेट करें और थोड़ा मेसी फिनिश रखें। इससे लुक ज्यादा एफर्टलेस और मॉडर्न लगेगा।

साइड-पार्ट करके बदलें पूरा लुकImage Credit : Instagram03 / 07

साइड-पार्ट करके बदलें पूरा लुक

पिक्सी कट में सिर्फ पार्टिंग बदलने से भी चेहरा और हेयरस्टाइल दोनों अलग नजर आ सकते हैं। डीप साइड पार्टिंग करके बालों को एक तरफ सेट करें। यह कैजुअल के साथ-साथ पार्टी लुक के लिए भी अच्छा विकल्प है।

स्लीक लुक भी करें ट्रायImage Credit : Instagram04 / 07

स्लीक लुक भी करें ट्राय

किसी खास मौके पर पिक्सी कट को बिल्कुल स्लीक करके देखें। बालों को करीने से एक तरफ सेट करें। सिंपल ईयररिंग्स के साथ यह लुक काफी क्लासी और शार्प दिखाई दे सकता है।

फ्रंट बालों को रखें थोड़ा फ्लफीImage Credit : Instagram05 / 07

फ्रंट बालों को रखें थोड़ा फ्लफी

आगे के बालों में हल्का वॉल्यूम देकर उन्हें ऊपर या साइड में सेट किया जा सकता है। इसके लिए बहुत ज्यादा प्रोडक्ट लगाने की जरूरत नहीं है। थोड़ा सा हेयर मूस या स्टाइलिंग प्रोडक्ट काफी हो सकता है।

पिक्सी कट के साथ हेयर एक्सेसरीजImage Credit : Instagram06 / 07

पिक्सी कट के साथ हेयर एक्सेसरीज

छोटे बालों का मतलब यह नहीं कि आप हेयर एक्सेसरीज नहीं पहन सकतीं। मिनी क्लिप, पतली हेडबैंड या छोटे हेयर पिन आपके लुक में एक अलग टच जोड़ सकते हैं।

अपने फेस शेप के हिसाब से कट को कस्टमाइज करेंImage Credit : Instagram07 / 07

अपने फेस शेप के हिसाब से कट को कस्टमाइज करें

हर पिक्सी कट हर चेहरे पर बिल्कुल एक जैसा नहीं दिखता। इसलिए कट करवाने से पहले हेयरस्टाइलिस्ट से अपने फेस शेप, बालों की मोटाई और टेक्सचर के हिसाब से लेंथ और फ्रिंज तय करें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!