हर बार बनता है घूमने का प्लान, फिर क्यों कैंसिल हो जाती है ट्रिप?

Travel Psychology: कई बार आपने देखा होगा कि घूमने की बात भी तय हो गई, जगह भी तय हो जाती है, तारीख पर भी चर्चा हो गई। लेकिन जैसे-जैसे जाने का दिन करीब आता है, प्लान किसी न किसी वजह से टल जाता है।

Authored by: prabhat sharmaUpdated Aug 13 2026, 12:48 IST
​बार-बार कैंसिल क्यों हो जाती है ट्रिप​Image Credit : Canva01 / 06

​बार-बार कैंसिल क्यों हो जाती है ट्रिप​

अगर आपके साथ भी बार-बार प्लान बनाने के बावजूद ट्रिप कैंसिल हो रही है तो आप अकेले नहीं हैं। बहुत से लोग घूमने का मन तो खूब बनाते हैं, लेकिन उसे असल में पूरा नहीं कर पाते। आइए समझते हैं कि आखिर ट्रिप का प्लान बनकर भी बार-बार कैंसिल क्यों हो जाता है।

​प्लान बनाना आसान, लेकिन तारीख तय करना मुश्किल​Image Credit : Canva02 / 06

​प्लान बनाना आसान, लेकिन तारीख तय करना मुश्किल​

ट्रिप की सबसे बड़ी मुश्किल- जाना कब है? इस सवाल पर आती है। किसी को छुट्टी नहीं मिलती, किसी की पहले से कोई जिम्मेदारी होती है और किसी का काम का शेड्यूल तय नहीं होता। यही वजह है कि सिर्फ घूमने की बात करने के बजाय एक तय तारीख चुनना जरूरी है। जब तारीख पक्की नहीं होती, तो ट्रिप सिर्फ बातचीत तक ही रह जाती है।

​ऑफिस और काम का बहाना सबसे बड़ा कारण​Image Credit : Canva03 / 06

​ऑफिस और काम का बहाना सबसे बड़ा कारण​

छुट्टी लेने का मन तो होता है, लेकिन छुट्टी मांगने के बारे में सोचते ही मन घबराने लगता है। कई लोग इस डर से भी ट्रिप टाल देते हैं कि उनके पीछे ऑफिस में काम बढ़ जाएगा। अगर हर बार काम को ही प्राथमिकता दी जाए, तो घूमने का मौका लगातार टलता रहेगा।

​बहुत ज्यादा सोच-विचार भी प्लान बिगाड़ देता है​Image Credit : Canva04 / 06

​बहुत ज्यादा सोच-विचार भी प्लान बिगाड़ देता है​

कई लोग ट्रिप को लेकर जरूरत से ज्यादा सोचने लगते हैं और इन सवालों के जवाब ढूंढते-ढूंढते पूरा उत्साह ही खत्म हो जाता है।

​दोस्तों या परिवार में सबकी सहमति का इंतजार​Image Credit : Canva05 / 06

​दोस्तों या परिवार में सबकी सहमति का इंतजार​

अगर ग्रुप में पांच-छह लोग हैं, तो सभी की पसंद एक जैसी होना मुश्किल है। एक व्यक्ति के कारण भी पूरा प्लान रुक सकता है। ऐसे में हर किसी की पसंद का इंतजार करते-करते ट्रिप आगे बढ़ने के बजाय खत्म हो जाती है।

​बजट का अंदाजा पहले नहीं लगाया जाता​Image Credit : Canva06 / 06

​बजट का अंदाजा पहले नहीं लगाया जाता​

कई बार जगह देखकर मन खुश हो जाता है। लेकिन जब होटल, टिकट, खाना और घूमने-फिरने का खर्च जोड़ते हैं, तो बजट उम्मीद से काफी ज्यादा निकल जाता है। फिर लगता है कि अभी पैसे बचा लेते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!