वेब सीरीज

The Traitors 2: 'मरना पसंद...' Munawar Faruqui ने इविक्शन के बाद किया शॉकिंग पोस्ट, दिखाई कंटेस्टेंट्स की हकीकत

The Traitors 2: रियलिटी शो द ट्रेटर्स 2 से मुनव्वर फारूकी बाहर हो गए हैं और अब मुनव्वर ने एक शॉकिंग पोस्ट किया है। इस पोस्ट में पहले मुनव्वर ने सभी कंटेस्टेंट्स की हकीकत दिखाई है।

Image

munawar faruqui (photo credit- instagram)

The Traitors 2: करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स 2 (The Traitors 2) शुरू हो गया है। गुरुवार को अमेजन प्राइम पर शो के एपिसोड को स्ट्रीम किया गया और पहले ही एपिसोड में मुनव्वर फारूकी शो से बाहर हो गए। पहले एपिसोड में करण जौहर ने शार्क टेबल लगाई, जिसमें कई कंटेस्टेंट्स ने मुनव्वर को ट्रेटर बताया, लेकिन असल में वह इनोसेंट निकले। इसके बाद मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने सबको खरी खोटी सुनाते हुए शो को अलविदा कह दिया। अब शो के बाद भी मुनव्वर फारूकी कंटेस्टेंट्स की बैंड बजाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 रातों रात होगा बंद, Gaurav Khanna का ये नया शो करेगा रिप्लेस

    मुनव्वर फारूकी ने किया धमाकेदार पोस्ट

    मुनव्वर फारूकी ने द ट्रेटर 2 का पहला एपिसोड सामने आने के बाद एक पोस्ट किया। इस एपिसोड में ही खुलासा हुआ था कि शो से एविक्ट होने वाले पहले कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी है। मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा, 'झुंड में चलने से अकेला मरना पसंद है।' इसके अलावा मुनव्वर ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें कई कंटेस्टेंट्स मिलकर मुनव्वर को टारगेट करने का प्लान बना रहे थे और खुद मुनव्वर भी वीडियो में बता रहे हैं कि सबसे पहले उन्हें टारगेट किया जाएगा। वीडियो में उनके खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक चलाने जैसी बातें हो रही हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Ramayana' में लक्ष्मण बनते-बनते रह गए Nitish Sharma, रवि दुबे को रोल मिलने पर कही ये बात
      munawar faruqui

      munawar faruqui

      तीन कंटेस्टेंट्स हुए शो से बाहर

      शो में ‘ट्रेटर्स’ के रूप में कुल्लू (आदित्य कुलश्रेष्ठ), हरमन सिंघा और क्रिस्टल डिसूजा को चुना गया था. जिन्होंने बाद में मिलकर माइंड रीडर करण सिंह (Karan Singh) का मर्डर कर दिया है। इस तरह वह शो से बाहर हो गए हैं। इनके अलावा, शो से कुल्लू यानी आदित्य कुलश्रेष्ठ भी बाहर हो गए हैं। शार्क टेबल पर अभिषेक मल्हान की तगड़ी प्लानिंग के बाद आदित्य का पर्दाफाश हो गया। अभिषेक की बातों में आकर कई कंटेस्टेंट्स ने आदित्य को ट्रेटर कहा और फिर उन्होंने खुद भी खुलासा किया कि वह ट्रेटर है और इस तरह वह भी शो से बाहर हो गए। अब तक शो से तीन कंटेस्टेंट्स का एलिमिनेशन हो चुका है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article