Top 5 Back Hand Mehndi Designs: उल्टे हाथ पर लगाएं ऐसी मेहंदी तो चढ़ेगा पिया के प्यार का रंग, देखें बैक हैंड मेहंदी के 5 सबसे खूबसूरत डिजाइन

​Top 5 Back Hand Mehndi Designs: मेहंदी तो महिलाओं के श्रृंगार का अभिन्न हिस्सा है। शादी-ब्याह हो या फिर कोई तीज-त्योहार लड़कियां मेहंदी लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अबतक आपने हथेली की मेहंदी के काफी डिजाइन देखे होंगे, लेकिन अगर अपने हाथों के पीछे मेहंदी लगाना चाहते हैं तो आपके लिए यहां दिए गए डिजाइन्स बेस्ट हैं।

Authored by: सृष्टिUpdated Dec 19 2024, 15:46 IST
हाथों की पीछे की मेहंदी के डिजाइन01 / 07

हाथों की पीछे की मेहंदी के डिजाइन

अगर आपकी या आपकी किसी सहेली की शादी है तो आप मेहंदी के डिजाइ जरूर सर्च कर रही होंगी। अब हथेली के मेहंदी के डिजाइन का मिलना आसान है, लेकिन हाथों के पीछे की मेहंदी के सुंदर डिजाइन बड़ी मुश्किल से मिलते हैं। यहां हम आपके लिए उल्टे हाथ ही मेहंदी के ही शानदार डिजाइन्स लेकर आए हैं। इन डिजाइन्स की साल 2024 में खूब डिमांड भी रही है।

हाथी और झूमर डिजाइन02 / 07

हाथी और झूमर डिजाइन

साल 2024 में दुल्हन के हाथों में ऐसी हाथी और झूमर वाली मेहंदी के डिजाइन्स खूब देखे गए। इस तरह की मेहंदी ब्राइडल लुक को और खूबसूरत दिखाती है तो गोरे गोरे हाथों की शोभी भी बढ़ाती है।

गोल टिक्की डिजाइन 03 / 07

गोल टिक्की डिजाइन

बैक हैंड पर गोल टिक्की डिजाइन वाली मेहंदी खूब जचती है। ब्राइड्स भी इस तरह के डिजाइन खूब लगवाती हैं। ये बड़ी प्यारी लगती है। आप इस डिजाइन को आसानी से कॉपी कर सकती हैं।

मारवाड़ी डिजाइन04 / 07

मारवाड़ी डिजाइन

मारवाड़ी डिजाइन की मेहंदी जरा रॉयल लुक देती है। ऐसी मेहंदी दूर से ही अलग सी दिखती है। अगर आप होने वाली दुल्हन हैं या नई नवेली दुल्हन हैं और आपका पहला न्यू ईयर है तो आपको ये डिजाइन ही अपने हाथों पर लगाना चाहिए।

जाल डिजाइन मेहंदी 05 / 07

जाल डिजाइन मेहंदी

अगर आपको ज्यादा हैवी डिजाइन नहीं पसंद है लेकिन हाथों के पीछे भरे-भरे डिजाइन चाहिए तो आपको ऐसी जाल डिजाइन वाली मेहंदी लगानी चाहिए। ये आपके हाथों में खूब सजेगी।

मोर डिजाइन06 / 07

मोर डिजाइन

फ्रंट हैंड पर तो मोर के डिजाइन सब बनवाते हैं लेकिन बैक हैंड पर ऐसे डिजाइन बनवाकर आप सबसे अलग दिख सकती हैं। इस तरह के मोर आपके गोरे हाथों में बड़े ही सुंदर लगेंगे।

मिनिमल या बेल डिजाइन07 / 07

मिनिमल या बेल डिजाइन

अगर बैक हैंड पर ज्यादा भरे हुए डिजाइन नहीं पसंद हैं तो आप बेल डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। ये अच्छी दिखती है। इस तरह की मेंहदी को मिनिमल लुक में भी काउंट किया जा सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!