कपूर खानदान की सारी ही बेटियां फैशन के मामले में इंडस्ट्री में एकदम टॉप पर रहती हैं। चाहे बात सोनम की हो करीना की या फिर जान्हवी की, इन सभी का देसी से लेकर विदेशी कपड़े पहनने का तरीका एकदम यूनिक और दिल जीतने वाला है। लहंगा-साड़ी से लेकर बोल्ड लुक वाले गाउन, जींस ड्रेसेज तक में ये सभी कमाल लगती हैं।
करिश्मा कपूर आज 50 साल की उम्र में भी जवां हसीनाओं को कांटे की टक्कर देती हैं। लहंगा, साड़ी से लेकर करिश्मा के वेस्टर्न जींस, टॉप तो मिनी स्कर्ट वाले लुक्स का बोल बाला रहता है। करिश्मा ने ही इंडस्ट्री में मिनी स्कर्ट वाला ट्रेंड वायरल किया था।
अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार शनाया कपूर की खूबसूरती तो फैशन का भी कोई जवाब नहीं है। शनाया 25 साल की उम्र में गजब मॉडलिंग करती हैं, वहीं उनकी साड़ी से लेकर लहंगे वाले लुक्स वायरल होते आएं हैं। बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक्स फ्लॉन्ट करने में शनाया सबसे आगे रहती हैं।
रणबीर कपूर की बड़ी बहन रिद्धिमा 44 की उम्र में वैसे तो इंडस्ट्री से दूर रहती हैं, लेकिन उनका फैशन किसी से कम नहीं है। रिद्धिमा भी इन दिनों मॉडलिंग कर रही हैं, और उनके कई ब्लैजर पैंट्स वाले तो बनारसी गाउन, साड़ी, लहंगे वाले लुक्स ट्रेंड में रहे हैं। घर परिवार के फंक्शन्स में भी रिद्धिमा कमाल के लुक्स फ्लॉन्ट करती हैं।
कपूर खानदान की सबसे छोटी बेटी खुशी कपूर 24 साल की उम्र में इंडस्ट्री की टॉप फैशनेबल एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। खुशी के कपड़े हमेशा ही एकदम यूनिक और गजब लुक वाले होते हैं।