Delhi University Admission 2026 News: दिल्ली विश्वविद्यालय ने UG Admission 2026-27 के तहत CSAS Round 3 के लिए खाली सीटों की सूची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों को अभी तक सीट नहीं मिली है या जो अगले राउंड में बेहतर कॉलेज या कोर्स की उम्मीद कर रहे हैं, वे अब खाली सीटों की जानकारी देख सकते हैं। उम्मीदवार DU की आधिकारिक एडमिशन वेबसाइट पर जाकर अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स में उपलब्ध सीटों की स्थिति देख सकते हैं।
किन श्रेणियों की सीटों की जानकारी जारी हुई?
जारी सीट मैट्रिक्स में अलग-अलग आरक्षण श्रेणियों के अनुसार उपलब्ध सीटों की जानकारी दी गई है। इनमें शामिल हैं:
- अनारक्षित (UR)
- OBC-NCL
- SC
- ST
- EWS
- सिख कोटा
- क्रिश्चियन कोटा
- PwBD (दिव्यांग) श्रेणी
इससे उम्मीदवारों को यह समझने में आसानी होगी कि उनके लिए किस कॉलेज और कोर्स में सीटें उपलब्ध हैं।
ऐसे देखें खाली सीटों की सूची
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके सीटों की सूची देख सकते हैं:
- सबसे पहले DU Admission Portal पर जाएं।
- UG Admission 2026 सेक्शन में जाएं।
- CSAS Round 3 Vacant Seats लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर सीट मैट्रिक्स का PDF खुल जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और अपने पसंदीदा कॉलेज व कोर्स की उपलब्ध सीटें जांच लें।
जिन उम्मीदवारों को Round 2 Seat Allotment Result देखना है, वे इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- DU एडमिशन पोर्टल पर जाएं।
- UG Admission सेक्शन में Round 2 Seat Allotment लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- डैशबोर्ड में जाकर Allotment Letter डाउनलोड करें।
- भविष्य की काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया के लिए इसकी कॉपी सुरक्षित रखें।
- उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान
दिल्ली विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि खाली सीटों की संख्या अंतिम नहीं है। सीटों की उपलब्धता में बदलाव हो सकता है क्योंकि अभी:
- अपग्रेड राउंड जारी है।
- कुछ उम्मीदवार अपनी सीट छोड़ सकते हैं।
- एडमिशन रद्द (Cancellation) हो सकते हैं।
- शिकायतों (Grievances) का निपटारा भी चल रहा है।
इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट जरूर देखते रहें।
आगे क्या करें?
अगर आपके पसंदीदा कॉलेज या कोर्स में सीट खाली है, तो अगले अलॉटमेंट राउंड के लिए अपनी प्राथमिकताओं (Preferences) की समीक्षा करें और CSAS पोर्टल पर जारी सभी निर्देशों का समय पर पालन करें। इससे एडमिशन मिलने की संभावना बढ़ सकती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: UPPSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में बड़ी भर्ती के लिए रहें तैयारी, 1154 असिस्टेंट प्रोफेसर का विज्ञापन जल्द
