इस मदर्स डे पर आप अपनी मां के लिए केक जरूर खरीदें। अगर आपको केक के डिजाइन्स नहीं समझ आ रहे हैं तो आप यहां से मदद ले सकते हैं। यहां हम आपके लिए मदर्स डे स्पेशल केक के एक से बढ़कर एक डिजाइन्स लेकर आए हैं। इन डिजाइन्स की फोटो दिखाकर आप दुकानदार से ऐसे डिजाइन का केक बनवा भी सकते हैं।
हमारी मां किसी सुपरमैन से कम नहीं है, ऐसे में आप उनके लिए सुपरमॉम केक बनवा सकते हैं। इसमें आपको मां की छवि बनानी है और साथ में मोबाइल, किचन का सामान, साफ सफाई का सामान बनवाना है।
अगर आप चॉकलेट केक बनवाना चाहते हैं तो उसपर माय स्वीट मॉम लिखवाएं। इस केक को आपको राउंड में बनवाना है और साथ में इसपर फूल भी लगवाना है। केक का ये डिजाइन काफी कॉमन है लेकिन क्यूट है।
मॉम को समर्पित ये केक मदर्स डे के लिए बेस्ट है। इस केक पर आपको क्रिस क्रॉस स्टाइल में मॉम लिखना है। ये केक चॉकलेट फ्लेवर में बनवाएं। ये देखने में भी बड़ा प्यारा लगने वाला है।
दिल के आकार वाला केक मदर्स डे के लिए बेस्ट है। इस केक को आपको दिल के शेप में बनाने के साथ गुलाब के फूल से सजाना है। इस केक पर आपको हैप्पी मदर्स डे लिखना है। बस इस केक में फ्लेवर वनीला या स्ट्रॉबेरी का रख सकते हैं।
अगर आप मैंगो, पाइनेपल या फ्रूट केक बनवाना चाह रहे हैं तो आपको उसके लिए ऐसा डिजाइन फाइनल करना चाहिए। इस केक पर ज्यादा कोई डिजाइन नहीं है लेकिन फॉन्डेंट स्टाइल में मां की फोटो बनी है और नीचे प्यारी मां लिखा हुआ है।