दीपिका ये वाला ऑफ वाइट कलर का बोट नेक अनारकली कुर्ता, सलवार और दुपट्टे का लुक बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। एकदम ही ट्रेडिशनल लुक वाला काले रंग का पाटन पटोला दुपट्टा तो इस लुक में चार चांद लगा रहा है।
लाल और गोल्डन रंग के खूबसूरत कॉम्बिनेशन वाला ये जरी गोटा वर्क का सूट डिजाइन दीपिका के बेस्ट सूट डिजाइन्स में से एक है। बोट नेक वाला कुर्ता और उसके साथ की स्टाइलिंग सब परफेक्ट है।
इस खूबसूरत से लुक में दीपिका ने चटक गुलाबी रंग का बोट नेक फ्रॉक कुर्ता और उसके साथ कंट्रास्ट प्लाजो पैंट्स पहनी हुई थी। इस गुजराती वर्क वाले कुर्ते के साथ उन्होने बैंगनी रंग का हैवी ट्रेडिशनल वर्क वाला दुपट्टा कैरी किया था। ये खूबसूरत सा लुक फेस्टिवल्स के लिए शानदार है।
बोट नेक वाला ही ये लाल रंग का सिल्क सूट भी दीपिका पर खूब जम ठम रहा है। इसे उन्होने दिवाली के लिए पहना था, ट्रेडिशनल गोल्डन जरी बॉर्डर वाले दुपट्टे के साथ बेशक उनका ये लुक सुपरहिट रहा।
बेज कलर का ये कॉटन हैंडवुवन कुर्ता सेट भी दीपिका पर बहुत सुंदर लुक दे रहा है। इस खूबसूरत से सूट पर पान फूल, सोन वृक्ष का डिजाइन बना हुआ था। जो इसे एकदम खास बनाता है, इस सूट हाई नेकलाइन, लंबी स्लीव्स और ऑर्गेंजा दुपट्टा फेस्टिव सीजन के लिए बेस्ट है।
गोल गले वाला ये खूबसूरत सा मैरून और नीले रंग वाला ये अजरख सूट भी बहुत ट्रेंडी है। दीपिका ने इस फ्रॉक स्टाइल की कुर्ती को स्ट्रेट कट पटियाला सलवार के साथ पहना था।
गुलाबी रंग का ये पोल्का डॉट कुर्ता और कंट्रास्ट गोल्डन प्लाजो पैंट्स का लुक भी कुछ कम नहीं लग रहा है।