क्रिकेट

15 दिन बहुत होता है, अगरकर के भविष्य पर सामने आई बीसीसीआई सचिव की प्रतिक्रिया

बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया ने अजीत अगरकर के भविष्य पर प्रतिक्रिया दी है। सालाना होनी वाली बैठक के बाद ऐसी खबरें सामने आई थी कि अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाया नहीं जाएगा।

Image

देवजीत सैकिया (साभार-X)

अजीत अगरकर के भविष्य पर बीसीसीआई की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। एजीएम बैठक के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने अजीत अगरकर को लेकर चल रही खबरों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा '15 दिन का समय है और क्रिकेट की दुनिया में यह बहुत होता है। उन्होंने भारत के नए फील्डिंग कोच पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि सुभदीप घोष को फील्डिंग कोच के तौर पर छोटे से कार्यका के लिए लाया गया था जिससे उनके कार्य का मूल्यांकन किया जा सके। सैकिया के इस बयान से ऐसा लगता है कि बीसीसीआई नए फील्डिंग कोच पर भी विचार कर सकती है।

एशिया कप ट्रॉफी पर सैकिया

सैकिया ने एशिया कप ट्रॉफी पर भी बात की है। उन्होंने कहा 'मैं कोई तय सीमा नहीं बताना चाहता, लेकिन बहुत जल्दी एशिया कप की दोनों ट्रॉफी अपने पास होगी। विमेंस एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार एशिया कप जीता था। हालांकि, भारतीय टीम ने एसीसी चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। पिछले दो में ऐसा दूसरी बार हुआ जब भारतीय टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी लेने से मना किया।

इससे पहले जब मेंस टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में सितंबर 2025 में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप अपने नाम किया था। मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी वेन्यू पर सैकिया

सैकिया ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के वेन्यू में बदलाव की खबरों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। सैकिया ने कहा 'ऑस्ट्रेलिया सीरीज के आयोजन स्थल के रूप में रांची को लेकर कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। अभी भी बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 6 महीने का वक्त है। जनवरी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगा।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article