मदर्स डे पर आप अगर अपनी मम्मी के लिए एकदम ही यूनीक और क्यूट कार्ड बनाना चाहते हैं। तो ये वाले फूलों से लदे कार्ड्स बहुत ही अच्छे रहेंगे। इन कार्ड्स को बनाना भी आसान है और छोटे बच्चे भी बना सकते हैं।
अगर आप मम्मी के लिए कोई असली फूल नहीं ला पाए हैं। तो ये वाला कार्ड गुलदस्ता बनाकर उन्हें दे सकते हैं। इस कार्ड में आप अपनी मम्मी के लिए कोई नोट लिख सकते हैं। तो कोई छोटा सा गिफ्ट भी रख सकते हैं।
मां के लिए कोई एस्थेटिक सा पेंटिंग लुक वाला कार्ड बनाना है। तो आप ये एकदम ही क्यूट और फनी सा कार्ड बना सकते हैं।
इस तरह का दिल शेप वाला 3d कार्ड भी मम्मी को बनाकर देंगे तो बहुत ही प्यारा लगेगा। आप इस कार्ड के अंदर पर्सनलाइज्ड नोट लिख सकते हैं।
एकदम ही यूनीक और देसी DIY वाला कार्ड बनाना है। तो आप ये मफिन बटर पेपर और बटन का इस्तेमाल कर एकदम ही यूनीक सा कार्ड बना सकते हैं।
अपनी फूल सी मां के लिए प्यारा सा कार्ड बनाना है। तो ऐसा वाला असली फूलों से भरा कार्ड बना सकते हैं, इस कार्ड को आप दो लेयर्स में बना सकते हैं।
पेपर क्विलिंग वाला ये बेस्ट मॉम का कार्ड को मदर्स डे के लिए एकदम ही बेस्ट है।