​Fashion Flashback: कुमुद के लहंगे तो माया की अदाओं का आज भी दीवाना है जमाना, जेनिफर के टॉप सीरियल लुक्स देख करें पुरानी यादें ताजा​

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विनगेट अपनी खूबसूरती तो स्टाइल के लिए काफी सुर्खियों में रहती हैं। जेनिफर ने टीवी जगत के कई सुपरहिट शोज में काम किया है, जिनमें उनके कपड़ों को काफी ज्यादा पसंद किया गया है। देखें जेनिफर के आइकॉनिक लुक्स, जिन्हें देख आपको भी पुराना टाइम याद आ जाएगा।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Jan 30 2026, 11:01 IST
जेनिफर के आइकॉनिक टीवी सीरियल लुक्सImage Credit : Instagram01 / 07

जेनिफर के आइकॉनिक टीवी सीरियल लुक्स

टीवी जगत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस की लिस्ट में जेनिफर विनगेट का नाम शामिल है। जेनिफर खूबसूरती से लेकर स्टाइल के मामले में भी हमेशा टॉप पर रही हैं। उनके आइकॉनिक टीवी सीरियल लुक्स काफी ज्यादा पसंद किए गए हैं। जिनमें बेहद वाली माया के लुक से सरस्वतीचंद्र की कुमुद के लहंगे शामिल है।

बेपनाहImage Credit : Instagram02 / 07

बेपनाह

बेपनाह में जेनिफर ने जोया का किरदार निभाया था। जोया द्वारा पहनी गई आउटफिट्स के चर्चे खूब हुए हैं। स्टाइलिश साड़ी ब्लाउज के साथ जालीदार डिजाइनर कुर्ती सलवार का लुक भी गजब ही है।

बेहदImage Credit : Instagram03 / 07

बेहद

बेहद में जेनिफर ने माया का किरदार अदा किया था। माया का लुक और स्टाइल एकदम ही आइकॉनिक रही हैं। जेनिफर ने शो में काफी बोल्ड और यूनीक लुक वाले कपड़े पहने थे।

सरस्वतीचंद्रImage Credit : Instagram04 / 07

सरस्वतीचंद्र

​सरस्वतीचंद्र शो में कुमुद के रोल में जेनिफर को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। जेनिफर ने इस पूरे शो में बहुत ही खूबसूरत लुक वाले ट्रेडिशनल लहंगे पहने हैं। सीधा पल्ला साड़ी स्टाइल दुपट्टा, बैकलेस ब्लाउज और घेरदार लहंगे उनके लुक की खासियत थे।​

दिल मिल गएImage Credit : Instagram05 / 07

दिल मिल गए

सिंपल और बहुत ही सुंदर लुक वाले सूट में डॉ रिद्धिमा बनीं जेनिफर को भी काफी पसंद किया गया है। 2007 में आया ये शो और इसके लुक्स बेशक ही आपको भी आज तक याद आते होंगे।

रायसिंघानी बनाम रायसिंघानीImage Credit : Instagram06 / 07

रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी

अनुष्का रायसिंघानी के बोल्ड और बॉसी लुक में भी जेनिफर का अलग ही ग्लैम था। पावर सूट, ड्रेस वाले लुक्स इस शो में उनपर काफी अच्छे लगे थे।

शाका लाका बुमबुमImage Credit : Instagram07 / 07

शाका लाका बुमबुम

शाका लाका बुम बुम बेशक ही आपने भी बचपन में देखा ही होगा, बता दें कि, जेनिफर ने इस शो में भी काम किया है। उनका सिंपल और क्यूट सा लुक काफी प्यारा लग रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!