कियारा आडवाणी का मेट गाला 2025 वाला लुक खूब सुर्खियां बटोर रहा है। काले गाउन के साथ गोल्डन कॉर्सेट में मम्मी टू बी कियारा लग काफी सुंदर रही हैं, लेकिन ये लुक ऐश्वर्या के पुराने लुक की कॉपी ही लग रहा है। देखें फैशन की लड़ाई में कौन लगा बेस्ट और कहां हुई गलती।
कियारा ने खास मेट गाला के लिए गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन किया ब्लैक बॉडीकॉन ऑफ शोल्डर गाउन फ्लॉन्ट किया था। जिसकी स्लीव्स से लेकर कंट्रास्ट कॉर्सेट का लुक काफी खूबसूरत लग रहा था।
कियारा का गोल्ड प्लेटेट हार्ट शेप वाला कॉर्सेट और चेन का डिजाइन काफी स्टाइलिश लग रहा था। वहीं इस ड्रेस का ट्रेल भी काफी न्यू लुक वाला था, वाइट और ब्लैक के थीम वाला शर्ट डिजाइन ट्रेल पीक फैशन मोमेंट था लेकिन...
लेकिन कियारा आडवाणी का ये लुक कई लोगों को ऐश्वर्या राय के कान्स 2024 वाले रेड कार्पेट गाउन लुक की कॉपी लगा। ऐश्वर्या ने भी सेम नेकलाइन वाला बॉडीकॉन गाउन पहना था। जिसके ऊपर गोल्डन प्लेट्स का वर्क किया हुआ था।
दोनों के ही लुक्स में लॉन्ग ट्रेल वाला स्टाइल एलिमेंट जुड़ा हुआ था। वहीं सेम कलर कॉम्बिनेशन और गाउन के चलते दोनों का लुक काफी लोगों को सेम लगा। हालांकि गोल्डन कॉर्सेट और ट्रेल पर किया वर्क तो स्लीव्स अलग थी, लेकिन वाइब एक ही थी।
लुक और ड्रेस तो क्या दोनों की हेयरस्टाइल भी सेम ही थी। दोनों ने मिडिल पार्टिशन हेयर को पीछे पिन अप किया था। हालांकि खुले बालों वाला लुक बहुत ही क्लासी लग रहा था।
वहीं कियारा का ये गोल्ड कॉर्सेट तो सोनम के पुराने गाउन कॉर्सेट लुक से एकदम मैच कर रहा था। फैशन की लड़ाई में आपके हिसाब से कौन जीता, हमें बताइए।