56 साल की भाग्यश्री ने बताया वेट लॉस का नायाब तरीका, कुर्सी पर बैठे-बैठे ही पिघलेगी चर्बी

मैंने प्यार किया फिल्म से लोगों के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह कुर्सी पर बैठे हुए वेट लॉस के टिप्स दे रही हैं।

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Apr 22 2025, 07:57 IST
भाग्यश्री के वेट लॉस टिप्सImage Credit : Social Media01 / 06

भाग्यश्री के वेट लॉस टिप्स

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री भाग्यश्री अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए एक अलग पहचान रखती हैं। आज हम आपको भाग्यश्री के बताए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपको वेट लॉस में काफी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

कौन हैं भाग्यश्री?Image Credit : Social Media02 / 06

कौन हैं भाग्यश्री?

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री भाग्यश्री को भला कौन नहीं जानता है। मैंने प्यार किया फिल्म से लोगों के दिलों पर राज करने वाली भाग्यश्री अपने जीवन के 56 साल पूरे कर चुकी हैं। लेकिन उनकी फिटनेस और लाइफस्टाइल देख कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाता है।

कुर्सी योगाImage Credit : Social Media03 / 06

कुर्सी योगा

भाग्यश्री ने हाल ही में एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि आप वेट लॉस कुर्सी पर बैठे हुए भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं उनके योगा टिप्स के बारे में विस्तार से...

ताली बजानाImage Credit : Social Media04 / 06

ताली बजाना

कुर्सी पर सीधे बैठकर अपने हाथों को ऊपर उठाएं और नीचे पैरों के पास लाकर ताली बजाएं। ये आपके शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाकर बैलेंस को दुरुस्त करता है।

पैर ऊपर उठाएंImage Credit : Social Media05 / 06

पैर ऊपर उठाएं

भाग्यश्री की मानें तो आप कुर्सी पर बैठे हुए यदि आप पैरों को ऊपर की ओर उठाते हैं, तो आपको वेट लॉस में मदद मिल सकती है। इससे आपके जांघों पर चर्बी तेजी से कम होने लगती है।

कोहनी से घुटने छूनाImage Credit : Social Media06 / 06

कोहनी से घुटने छूना

एक एक्सरसाइज में भाग्यश्री कुर्सी पर बैठे हुए अपनी कोहनी से घुटने छूने की कोशिश करती हैं। ये एक्सरसाइज आपकी कोर मसल्स को मजबूत कर आपके बैली फैट को तेजी से कम कर सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!