बिजनेस

पुराने Debit Card को भूलकर भी न फेंके कचरे में ! ऐसे करें सुरक्षित तरीके से डिस्पोज

बहुत से लोग डेबिट कार्ड पुराना होने के बाद इसे घर में इधर-उधर रखा छोड़ देते हैं या यह कचरे में चला जाता है। हालांकि, पुराने कार्ड को इस तरह फेंकना आपके लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर सकता है।

Image

पुराने डेबिट कार्ड का क्या करें (Photo: iStock)

How to Safely Dispose of Your Old Debit Card: आज के समय में लगभग हर बैंक अपने ग्राहकों को डेबिट कार्ड (Debit Card) की सुविधा देता है। लेकिन जब कार्ड एक्सपायर हो जाता है, खराब हो जाता है या बैंक नया कार्ड जारी कर देता है, तो कई लोग पुराने कार्ड को घर में ही रख देते हैं या सीधे कूड़ेदान में फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ध्यान दें यह छोटी-सी लापरवाही आपकी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी के लिए जोखिम पैदा कर सकती है।

यह समझें कि एक्सपायर या खराब हो चुके Debit Card को सही तरीके से डिस्पोज करना जरूरी है ताकि कार्ड से जुड़ी जानकारी का गलत इस्तेमाल न हो सके। अच्छी बात ये है कि अलग-अलग बैंक पुराने या एक्सपायर हो चुके डेबिट कार्ड को डिस्पोज करने के तरीकों को लेकर जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं कि पुराने डेबिट कार्ड को सुरक्षित तरीके से कैसे डिस्पोज किया जा सकता है-

ऐसे करें पुराना कार्ड डिस्पोज

कार्ड को कई टुकड़ों में काटें

पुराने Debit Card को फेंकने से पहले उसे कई हिस्सों में काट देना चाहिए। कार्ड को इस तरह काटें कि उसका मैग्नेटिक स्ट्राइप, EMV चिप और कार्ड नंबर पूरी तरह नष्ट हो जाएं। इससे कार्ड का दोबारा इस्तेमाल या उसकी जानकारी निकालना मुश्किल हो जाता है।

बैंक की Safe Banking Guidelines में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि एक्सपायर कार्ड को मैग्नेटिक स्ट्राइप के आर-पार काटकर नष्ट करना चाहिए।

चिप और मैग्नेटिक स्ट्राइप को अलग करें

सिर्फ कार्ड को बीच से काट देना काफी नहीं है। बैंक सलाह देते हैं कि कार्ड के अलग-अलग हिस्सों जैसे चिप, मैग्नेटिक स्ट्राइप और प्लास्टिक बॉडी को अलग कर देना चाहिए। इससे कोई व्यक्ति कार्ड के टुकड़ों को जोड़कर दोबारा जानकारी हासिल नहीं कर पाएगा।

कार्ड के टुकड़ों को अलग-अलग फेंकें

बैंक सलाह देते हैं कि कार्ड के सभी टुकड़ों को एक ही जगह फेंकने के बजाय अलग-अलग कूड़ेदान या अलग-अलग समय पर डिस्पोज किया जाए। ऐसा करने से किसी के लिए कार्ड को दोबारा जोड़ना और मुश्किल हो जाता है।

अतिरिक्त सुरक्षा के लिए Shred भी कर सकते हैं

अगर आपके पास पेपर या कार्ड श्रेडर उपलब्ध है तो कार्ड के टुकड़ों को श्रेड करना और भी बेहतर विकल्प हो सकता है। श्रेडिंग से कार्ड से जुड़ी जानकारी को दोबारा प्राप्त करना लगभग असंभव हो जाता है।

कार्ड से जुड़ी जानकारी भी सुरक्षित रखें

पुराना कार्ड नष्ट करने के बाद भी काम खत्म नहीं होता। बैंक सलाह देते हैं कि कार्ड से जुड़े PIN, पासवर्ड, खाते की जानकारी या कार्ड डिटेल्स लिखे हुए किसी कागज को भी सुरक्षित तरीके से नष्ट करें। किसी भी व्यक्ति को इन जानकारियों तक पहुंच नहीं मिलनी चाहिए।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article