शहर

Ludhiana News: पिज्जा आउटलेट में 3 सेकंड में 3 गोलियां चलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब के लुधियाना के पॉश इलाके में एक पिज्जा आउटलेट पर तीन सेकंड में तीन गोलियां चलने से सनसनी फैल गई। यह पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Ludhiana News: पंजाब के औद्योगिक नगर लुधियाना में एक पिज्जा आउटलेट पर फायरिंग का मामला सामने आया है। शहर के पॉश इलाके भाई रणधीर सिंह नगर में कल यानी मंगलवार 18 अगस्त को देर राद हुई इस फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। यह पूरी वारदात पिज्जा आउटलेट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

हमलावाल दुकाने के अंदर दाखिल हुए और महज तीन सेकंड के भीतर एक के बाद एक तीन गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में गोली चलाते हुए बदमाश देखे जा सकते हैं। अब पुलिस CCTV Footage के आधार पर हमलावरों की पहचान कर उन्हें तलाशने में जुट गई है।

फायरिंग के इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर 'गोपी लहोरिया ग्रुप' नाम से बने एक अकाउंट ने पोस्ट डालकर फायरिंग की जिम्मेदारी ले ली। सोशल मीडिया पोस्ट में आउटलेट के लिए धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

सोशल मीडिया पर सामने आई इस धमकी भरी पोस्ट के बाद पुलिस का साइबर सेल भी एक्टिव हो गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि जिम्मेदारी लेने वाला इंस्टाग्राम अकाउंट क्या वाकई में किसी गैंग से जुड़ा है? या किसी शरारती तत्व ने दशहत फैलाने के मकसद से फर्जी अकाउंट बनाया है।

पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता के साथ-साथ अकाउंट को ऑपरेट करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन से जुड़ी तकनीकी जानकारी का भी पता लगा रही है। फिलहाल CCTV फुटेज और सोशल मीडिया पोस्ट, दोनों को जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article