शरीर को साफ करते-करते खुद कचरे का घर बन जाता है ये बॉडी पार्ट, जानें इसकी सफाई के घरेलू उपाय

हमारे शरीर में किडनी का काम खून की सफाई करना है, जिससे बॉडी में आने वाले टॉक्सिन आसानी से बाहर हो जाएं। लेकिन किडनी अपना ये काम करते हुए खुद टॉक्सिन से भर जाती है। इसलिए किडनी की सफाई करना भी बहुत जरुरी है। आज हम आपको किडनी की सफाई के लिए कारगर कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।

Authored by: गुलशन कुमारUpdated May 21 2025, 07:43 IST
किडनी की सफाई के नुस्खेImage Credit : Canva01 / 05

किडनी की सफाई के नुस्खे

किडनी हमारे शरीर से फालतू पानी, तरल पदार्थ और जहरीले तत्वों को फिल्टर करके बाहर निकाल देती है। लेकिन शरीर की सफाई करते-करते किडनी खुद गंदा होने लगती है, जिसकी सफाई करना भी बहुत जरूरी है। आज हम आपको किडनी की सफाई के लिए कारगर घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।

सेब का सिरकाImage Credit : Canva02 / 05

सेब का सिरका

सेब का सिरका या एप्पल साइडर विनेगर आपकी किडनी की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ये आपकी किडनी में जमा टॉक्सिन को छानकर निकालने में मदद करता है। सेब के सिरके में मौजूद साइट्रिक एसिड किडनी स्टोन की काट सकता है।

राजमाImage Credit : Canva03 / 05

राजमा

राजमा को किडनी बीन्स भी कहा जाता है। विटामिन-बी, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर राजमा आपकी किडनी को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। राजमा का सेवन करने से आपकी किडनी पूरी साफ रहती है।

नींबू का रसImage Credit : Canva04 / 05

नींबू का रस

नींबू की प्रकृति अम्लीय होती है, जिससे आपके शरीर में साइट्रेट लेवल बढ़ता है। जो आपकी किडनी में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। नींबू का रस कैल्शियम ऑक्सालेट को घोलकर शरीर से बाहर निकालता है, जो किडनी स्टोन का सबसे बड़ा कारण है।

अनारImage Credit : Canva05 / 05

अनार

खून बढ़ाने वाला अनार आपकी किडनी की सफाई भी बेहतर तरीके से करता है। जी हां अनार में मौजूद पोटेशियम किडनी की सफाई में मदद करता है। रोज 1 अनार खाने से आपकी किडनी हमेशा साफ बनी रहती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!