यूरिक एसिड में शरीर में बनने वाला एक अवांछित पदार्थ है। जो प्यूरीन नाम पदार्थ के टूटने पर बनता है। हालांकि किडनी यूरिक एसिड को पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकाल देती है, लेकिन किडनी में समस्या होने पर आपके शरीर में इसके कुछ खास लक्षण दिखने लगते हैं।

पैरों में सूजन और एड़ियों में दर्द का अहसास होना, हाई यूरिक एसिड का एक बड़ा संकेत हो सकता है। यूरिक एसिड के कारण होने वाले एड़ियों के दर्द से आपका चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है।
यूरिक एसिड बढ़ने सा आपके जोड़ काफी सख्त होने लगते हैं, क्योंकि यूरिक एसिड आपके जोड़ों में जमा होने लगता है। यदि आपके जोड़ जाम होने लगे हैं, तो आपको हाई यूरिक एसिड की समस्या हो सकती है।
यूरिक एसिड बढ़ने पर आपके पैरों की स्किन पर सूजन और परत जैसे लक्षण दिखते हैं। वहीं जोड़ों के आसपास वाले क्षेत्र में ये समस्या काफी ज्यादा देखने को मिलती है।