सिकंदर रजा ने तोड़ा रोहित और बाबर का शर्मनाक रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा का टी20I सीरीज में बेहद खराब प्रदर्शन रहा। तीन मैच की सीरीज में ऑलराउंडर सिकंदर रजा लगातार दो बार डक पर आउट हुए। इसके चलते टी20I में बतौर कप्तान उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। सिकंदर रजा ने रोहित शर्मा और पाकिस्तान के पूर्व टी20 कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया। आइए जानते हैं सिकंदर रजा ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया।

Authored by: Umesh KumarUpdated Jul 27 2026, 10:07 IST
घर में हारा मेजबानImage Credit : ZimCricket/ICC01 / 07

घर में हारा मेजबान

जिम्बाब्वे और भारत के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज समाप्त हो गई। पूरी सीरीज के दौरान जिम्बाब्वे को हार का कड़वा घूंट पीना और अपने ही घर में मेजबान हारा। भारत ने सीरीज में क्लीन स्वीप किया।

भारत ने किया क्लीन स्वीपImage Credit : ZimCricket/ICC02 / 07

भारत ने किया क्लीन स्वीप

टीम इंडिया ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की। वैभव सूर्यवंशी ने प्लेयर ऑफ द सीरीज और आखिरी टी20 मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। श्रेयस की कप्तानी टीम इंडिया ने अपनी पहली टी20 सीरीज जीती। इससे पहले उसे आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था।

तीसरे मैच में 35 रन से मिली मातImage Credit : ZimCricket/ICC03 / 07

तीसरे मैच में 35 रन से मिली मात

पहले दो मैच गंवाकर तीसरे मैच में उतरी जिम्बाब्वे की टीम जीत दर्ज करना चाहती थी। हालांकि, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 192 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी जिम्बाब्वे की पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना सकी।

रजा के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्डImage Credit : ZimCricket/ICC04 / 07

रजा के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे के लिए कुछ खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन कप्तान सिकंदर रजा ने निराश किया। तीन मैच में वह कुल 4 रन ही बना सके। इस दौरान वह दो बार लगातार डक पर आउट हुए। इसके चलते उनके नाम एक अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

दूसरे सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले कप्तानImage Credit : ZimCricket/ICC05 / 07

दूसरे सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले कप्तान

सिकंदर रजा टी20I क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले दूसरे कप्तान बने। रजा ने एक साथ पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ा।

एरोन फिंच का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर Image Credit : ZimCricket/ICC06 / 07

एरोन फिंच का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने का रिकॉर्ड एरोन फिंच के नाम है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान फिंच 8 बार डक पर आउट हुए हैं। सिकंदर रजा 7 के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। रोहित शर्मा और बाबर आजम 6-6 के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर काबिज हैं। मशर्फे मुर्ताजा और दासुन शनाका 5-5 बार डक पर आउट हुए हैं।

पिछली 12 पारियों में केवल एक अर्धशतकImage Credit : ZimCricket/ICC07 / 07

पिछली 12 पारियों में केवल एक अर्धशतक

पूरी सीरीज में सिकंदर रजा केवल एक बार अपना खाता खोल सके। पहले टी20 मैच में वह 4 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे और तीसरे में उनका खाता नहीं खुला। अगर उनकी पिछली 12 टी20I पारियां देखें तो, 5*, 25*, 45, 27, 31, 73, 20, 28, 3, 4, 0, 0 केवल एक अर्धशतक आया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!