देश

जैसे ही धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे संसद, प्रियंका गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद आ गए सामने; जमकर हुई नारेबाजी

संसद (Parliament) में आज संसद परिसर में विपक्ष और सत्ता पक्ष में थोड़ी सी नोकझोंक देखने को मिली, जब धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के संसद पहुंचने पर प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों ने उन्हें घेरने की कोशिश की।

Image

संसद परिसर में आमने -सामने आए सत्तापक्ष और विपक्ष

सोमवार को संसद (Parliament) परिसर में सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। दोनो ओर के नेता और सांसद के बीच थोड़ी सी गहमागहमी भी देखने को मिली, नारेबाजी की तो बात ही मत पूछिए। दरअसल सोमवार को संसद परिसर में मकर द्वार पर विपक्ष नीट पेपर लीक और छात्रों के खिलाफ एक्शन को लेकर प्रदर्शन कर रहा था। विपक्षी सांसदों का नेतृत्व प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) कर रही थीं।

संसद परिसर में आमने-सामने सत्तापक्ष और विपक्ष

तभी पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) संसद पहुंचते हैं, जिन्हें लेने के लिए सत्ता पक्ष के सांसद आगे बढ़ते हैं। धर्मेंद्र प्रधान को देखते ही विपक्षी सांसद मकर द्वार से आगे बढ़कर सत्ता पक्ष की ओर आने लगते हैं। दोनों ओर से नारेबाजी होती है। ये देखते ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी एक लाइन बनाकर खड़े हो जाते हैं। बीजेपी सांसद धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद और जय श्रीराम के नारे लगा रहे होते हैं। विपक्षी सांसद, सरकार के खिलाफ नारे लगाते दिखते हैं। दोनों ओर से माहौल थोड़ा गर्माता दिखता है। इसके कुछ समय बाद धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा सांसदों के साथ सदन में चले जाते हैं।

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

दरअसल धर्मेंद्र प्रधान ने दो दिन पहले ही शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। धर्मंद्र प्रधान के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर समेत देशभर में नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली के जंतर-मतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा प्रदर्शन चल रहा था, जिसकी प्रमुख शर्त थी धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा। प्रधान के इस्तीफे के बाद ही यह आंदोलन खत्म हो पाया था।

विपक्ष का प्रदर्शन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने दिल्ली में नीट-यूजी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया और गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग की। संसद भवन के ’मकर द्वार’ के निकट आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में विपक्षी सांसदों ने एक बड़ा बैनर ले रखा था जिस पर ’वोट चोरी, पेपर चोरी, चंदा चोरी’ लिखा हुआ था। उन्होंने ’लाठी-गोली की सरकार, नहीं चलेगी, नहीं चलेगी’ और ’अमित शाह जवाब दो’ के नारे लगाए।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article