वेब सीरीज

Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा की दोस्ती में आई दरार, योगेश और आकांक्षा चौधरी बने वजह

Lock UPP 2 Shilpa Shinde And Shreya Kalra Fight: 'लॉकअप 2' में शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा की दोस्ती में दरार आ गई है। दोनों की दोस्ती में दरार की वजह योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी बने।

Image

Lock UPP 2: श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे का हुआ झगड़ा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Shilpa Shinde And Shreya Kalra Fight: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में गेम के लिए कब दोस्त दुश्मन में बदल जाते हैं, कुछ पता नहीं चलता। शो में जहां शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा शुरू से ही एक-दूजे के साथ थे। लेकिन अब उनकी दोस्ती में भी दरार आ गई है। इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी हैं। बीते दिन आए 'लॉकअप 2' के एपिसोड में भी शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा (Shreya Kalra) के बीच झगड़ा होता दिखाई दिया। श्रेया कालरा ने शिल्पा शिंदे पर भड़कते हुए ये तक कह दिया कि आपकी हरकतों की वजह से कोई आपका दोस्त नहीं रहता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: फिनाले में पहुंचकर भी हार गए Harshad Chopda, शिवांगी जोशी की जीत के लिए दी कुर्बानी?

शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा की दोस्ती में आई दरार

दरअसल, 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में शिल्पा शिंदे को बार-बार योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी का पक्ष लेता देख श्रेया कालरा बिफर पड़ी थीं। उन्होंने शिल्पा शिंदे को ताना मारते हुए कहा था कि आजकल योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी इनके नए बच्चे बने हुए हैं। इस बात पर शिल्पा शिंदे बिफरकर वहां से चली जाती हैं। शिल्पा शिंदे जब अकेले में बैठकर रो रही होती हैं तो श्रेया कालरा उनके पास जाकर बात करने की कोशिश करती हैं। लेकिन शिल्पा शिंदे मुंह फेरकर चली जाती हैं। ऐसे में श्रेया कालरा का पारा बढ़ जाता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: 'आप कितनी बदतमीज हैं'- Shilpa Shinde पर बरसे विकास गुप्ता, सरेआम खोली एक्ट्रेस की पोल

Lock UPP 2 में शिल्पा शिंदे (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 में शिल्पा शिंदे (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में आगे दिखाया गया कि श्रेया कालरा एक बार फिर से शिल्पा शिंदे के पास बात करने जाती हैं। वो एक्ट्रेस से कहती हैं, "क्या हो गया है आपको? हर चीज में क्यों रोना है आपको जब बात करके चीजें सुलझ सकती हैं। आप अपने विचार तो बताओ।" इसपर शिल्पा शिंदे कहती हैं कि मेरा कोई नजरिया नहीं है। वहीं श्रेया कालरा पूछती हैं कि अचानक से आपका आकांक्षा चौधरी को लेकर कनेक्शन कैसे बन गया? श्रेया कहती हैं, "आपको मुझे बचाना था। अगर वो आपके कमरे में आकर कह रही है कि वो मेरा सीक्रेट निकालने वाली है तो आपने क्यों नहीं बताया?" उनकी बात पर शिल्पा शिंदे ने कहा कि तुम बहुत स्मार्ट प्लेयर हो, बार-बार उस चीज को मत दोहराओ। ये 'द श्रेया कालरा शो' है। तुम बाहर जाओ और खुद देखो।

शिल्पा शिंदे की बात पर श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने कहा कि मेरे पास इतना वक्त नहीं है कि मैं बाहर जाकर शो देखूं। वहीं शिल्पा शिंदे ने कहा, "हे भगवान, मैं तो बहुत वेल्ली हूं। फिर मैं दोबारा तुम जैसे लोगों को देखना पसंद भी नहीं करूंगी।" उनके इस कमेंट से श्रेया कालरा भड़क गईं। उन्होंने कहा, "ये तुम जैसे लोग क्या है?" शिल्पा शिंदे ने जवाब दिया कि तुम जैसे लोग यानी तुम जैसे लोग। मैं ही बहुत खराब हूं। उनकी बात पर श्रेया कालरा ने कहा, "इतना सबकुछ करने के बाद अब आप विक्टिम कार्ड खेल रहे हो? आप मेरे दोस्त हो, लेकिन आप मुझे साइड में आकर समझा सकती थी। परेशानी ये नहीं है कि कोई आपको नहीं समझ रहा, असल में आप उन्हें समझाना भी नहीं चाहतीं। लोग आपसे भीख मांगकर आपकी जिंदगी में नहीं रुकेंगे।"

श्रेया कालरा (Shreya Kalra) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने शिल्पा शिंदे पर चिल्लाते हुए का कि आप मुझे ये एटीट्यूड मत दो। मैं एक दोस्त के नाते आपके पीछे-पीछे घूम रही हूं। आपकी इन्हीं हरकतें हैं, इसलिए आपके साथ कोई दोस्त नहीं रहना चाहता। श्रेया कालरा ने शिल्पा शिंदे को बेवकूफ और साइकोटिक महिला भी कहा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article