Sidharth Malhotra's Flop Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'परम सुंदरी' 29 अगस्त के दिन रिलीज होने जा रही है। इस मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार जान्हवी कपूर अहम रोल में दिखाई देंगी। इस रोमांटिक मूवी का सुपरहिट होना सिद्धार्थ मल्होत्रा के बेहद जरुरी है। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि सिद्धार्थ मल्होत्रा बीते कुछ सालों में बैक टू बैक फ्लॉप मूवीज दे चुके हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
सिद्धार्थ मल्होत्रा की यह मूवी ऑडियंस को पसंद तो आई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई खास नहीं रही। इस मूवी का लाइफटाइम बिजनेस 32.45 करोड़ रुपये रहा था।
सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'थैंक गॉड' में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह अहम रोल में दिखाई दी थीं। यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। फिल्म का कलेक्शन 34.89 करोड़ रुपये रहा था।
'मरजावां' में सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्टिंग बेहद शानदार थी। फिल्म में रितेश देशमुख नजर आए थे। यह मूवी भी फ्लॉप ही रही थी। फिल्म का कलेक्शन 47.78 करोड़ रुपये था।
'ए जेंटलमैन' मूवी शानदार थी लेकिन यह ऑडियंस को इम्प्रेस क्यों नहीं कर पाई इसका कारण आज तक पता नहीं चल पाया है। इस मूवी ने 20.59 करोड़ रुपये कमाए थे।
सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'बार-बार' देखो में कैटरीना कैफ अहम रोल में नजर आई थीं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री भी लोगों को पसंद आई थी लेकिन यह भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही।
'अय्यारी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मनोज बाजपेयी सहित कई बड़े-बड़े कलाकार मौजूद थे। यह भी ऑडियंस को पसंद नहीं आई और इसका भी बॉक्स ऑफिस बुरा हाल हुआ।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीती चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' ने भी दर्शकों को निराश ही किया था। फिल्म का लाइफटाइम बिजनेस 16.33 करोड़ रुपये रहा था।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की रोमांटिक ड्रामा 'परम सुंदरी' पर सभी लोगों की नजरें हैं। अगर यह मूवी फ्लॉप होती है तो यह सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर के अच्छा संकेत नहीं होगा।