Trisha Krishnan To These South Indian Actresses Fall For Married Man: बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस पर आरोप लग चुके हैं कि वे शादीशुदा मर्दों से अफेयर कर बैठीं और उन्होंने बसी-बसाई गृहस्थी उजाड़ दी। लेकिन बॉलीवुड ही नहीं, साउथ की कई एक्ट्रेसेस पर भी शादीशुदा मर्दों से प्यार करने का आरोप लग चुका है। इस लिस्ट में नयनतारा से लेकर तृषा कृष्णन तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं साउथ सिनेमा की उन एक्ट्रेसेस पर-
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा का अफेयर प्रभु देवा के साथ था, जबकि उस वक्त प्रभु देवा, लता संग शादीशुदा थे। बताया जाता है कि प्रभु देवा ने सरेआम नयनतारा के लिए प्यार कबूल कर उनसे शादी की इच्छा भी जाहिर की थी। लेकिन उनकी पत्नी लता प्रभु देवा ने न केवल नयनतारा के खिलाफ भूख हड़ताल पर जाने की धमकी दी। बल्कि एक्ट्रेस के खिलाफ महिला संगठनों ने प्रदर्शन भी किया।
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु डायरेक्टर नाज निदीमोरू पर दिल हार बैठी थीं। जहां कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि एक्ट्रेस को राज से तभी प्यार हो गया था, जब वह शादीशुदा थे। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि 2023 में राज और उनकी पत्नी का तलाक हो गया था।
तृषा कृष्णन का नाम इन दिनों थलपति विजय के साथ जुड़ रहा है। एक्टर की पत्नी ने आरोप भी लगाया था कि उनका किसी एक्ट्रेस के साथ नाजायज संबंध है। इन खबरों के बीच हाल ही में एक पार्टी के दौरान थलपति विजय को एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ देखा गया है।
एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला पर आरोप लगता है कि वह शादीशुदा एक्टर नागा चैतन्य को दिल दे बैठी थीं। लेकिन खुद नागा चैतन्य का कहना है कि उनका और शोभिता का रिश्ता, सामंथा रुथ प्रभु संग तलाक के बाद शुरू हुआ था।
तबू पर आरोप लगता है कि उनका अफेयर एक्टर नागार्जुन के साथ था। दोनों का अफेयर करीब एक दशक तक चला। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि वे लिव-इन में रहते थे। लेकिन नागार्जुन की पत्नी का कहना था कि उन्हें अपने पति पर पूरा भरोसा है।
पॉपुलर एक्ट्रेस सारिका अफेयर एक्टर कमल हासन संग था। जबकि कमल हासन की शादी वाणी गणपति के साथ हो चुकी थी। कमल हासन ने शादीशुदा होते हुए भी सारिका के साथ साल 1985 में रहना शुरू कर दिया था, जिससे दोनों की जमकर थू-थू हुई थी।
बॉलीवुड और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी भी शादीशुदा एक्टर पर दिल हार बैठी थीं। जहां पहले उनका अफेयर मिथुन चक्रवर्ती के साथ शुरू हुआ था। वहीं बाद में श्रीदेवी शादीशुदा प्रोड्यूसर बोनी कपूर से प्यार कर बैठी थीं। श्रीदेवी और बोनी कपूर ने 1996 में शादी भी रचाई थी।