बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम की घोषणा कर दी। पहले टेस्ट में बांग्लादेश की कमान नजमुल हसन शांतो के पास है जो साल 2003 के बाद पहली बार बांग्लादेश की कप्तानी करेंगे। यह सीरीज इसलिए खास है क्योंकि इसमें आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (2025-27) के महत्वपूर्ण प्वाइंट दांव पर लगे होंगे। ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज के लिए पहले ही टीम की घोषणा कर दी है। बांग्लादेश की इस टीम में सौम्य सरकार की वापसी हुई है जो 2021 के बाद टेस्ट फॉर्मेट में उतरेंगे। अब तक 16 टेस्ट खेल चुके सौम्य सरकार मिडिल ऑर्डर में टीम के अहम खिलाड़ी हैं। शांतो और सरकार के अलावा, बल्लेबाजी में मुश्फिकुर रहीम, मोमिनुअल हक और शादमान इस्लाम जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं।
बात गेंदबाजी की करें तो नाहिद राणा के इंजरी के बाद इसकी सारी जिम्मेदारी तस्कीन अहमद के कंधों पर है। तस्कीन के अलावा हसन महमूद, खालिद अहमद और इबादत हुसैन गेंदबाजी क्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस टीम में पहली बार अब मुसफिक हसन को भी शामिल किया गया है। मेहदी हसन मिराज और तैजुल इस्लाम स्पिन विभाग का नेतृत्व करेंगे।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- वैभव का शानदार फॉर्म जारी, जड़ा टी20 करियर का दूसरा अर्धशतक
बांग्लादेश की टेस्ट टीम (Bangladesh Test Squad)-
नजमुल हसन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, अमित हसन, जकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज (उप कप्तान), तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, इबादत हुसैन चौधरी, मुसफिक हसन।
ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम- पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर।
वर्तमान में, ऑस्ट्रेलिया 87.5 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि बांग्लादेश 58.33 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का शेड्यूल-
पहला टेस्ट मैच, 13-17 अगस्त, डार्विन
दूसरा टेस्ट, 22-26 अगस्त, मैके
