पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। विपक्षी दलों के तीखे हमलों के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को स्पष्ट किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान राज्य में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है। इस पर जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उस पर भी बोलेंगे हम, उस पर ही प्लानिंग कर रहे हैं।
ये बात अभिजीत दीपके ने तब कही जब वह वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे। दीपके ने मांग की है कि प्रदर्शनों के दौरान किसी भी छात्र पर दर्ज किए गए मुकदमों को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए और सरकार को छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर बातचीत करनी चाहिए। जीरकपुर में आयोजित एक राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री बोल रहे थे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आगरा में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, दुर्घटना में शिक्षकों को 1.5 करोड़ की मदद, बोले- 'विकास से चिढ़ने वाले समाज में फैला रहे हैं जहर'
विपक्ष के आरोपों पर सीएम मान क्या बोले?
यह कार्यक्रम हाल ही में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की पुन: परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले सरकारी स्कूलों के 882 मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था। इस दौरान सीएम मान ने गर्व जताते हुए कहा कि नीट पुन: परीक्षा के टॉपर आर्यन गुप्ता पंजाब के लुधियाना से ही हैं। विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में केवल नकल का एक मामला सामने आया था, जिसे पुलिस ने तुरंत नाकाम कर दिया।
कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने उठाए सवाल
फार्मेसी अधिकारी परीक्षा के दौरान फिरोजपुर में पेन कैमरे और आधुनिक तकनीक से नकल कराने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया था और दोषियों को तुरंत जेल भेजा गया। उन्होंने आगे कहा कि आप सरकार ने अब तक पूरी पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर 68,585 सरकारी नौकरियां दी हैं। दूसरी ओर, विपक्षी दल कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि राज्य में बार-बार हो रहे पेपर लीक की जिम्मेदारी लेते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
