एजुकेशन

NMAT 2026 के लिए आवेदन की तारीखें घोषित, ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म

NMAT 2026 Registration: नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) ने NMAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीखें जारी कर दी हैं। इसके लिए आवेदन 20 अगस्त 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट nmat.nmims.edu पर किए जा सकेंगे।

Image

NMAT 2026

NMAT 2026 Registration: MBA में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) ने NMAT 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवार 20 अगस्त 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को NMAT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। तय समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते फॉर्म भरने की सलाह दी गई है।

NMAT 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले NMAT की आधिकारिक वेबसाइट nmat.nmims.edu पर जाएं।
  • होमपेज पर Registration विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, ईमेल आईडी और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके नया अकाउंट बनाएं।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • पूरी जानकारी एक बार जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
  • अंत में कंंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।

समय आवेदन जरूरी

NMAT 2026 में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि वे आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार न करें। समय रहते आवेदन करने से किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सकता है। आवेदन से पहले सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी तैयार रखें, ताकि फॉर्म भरने में किसी तरह की परेशानी न हो।

NMAT 2026 Registration: शेड्यूल और जरूरी तारीखें

उम्मीदवार NMAT 2026 रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जरूरी तारीखें जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं:

इवेंट शुरू होने की तारीख खत्म होने की तारीख
रजिस्ट्रेशन बुधवार, 26 अगस्त, 2026 शनिवार, 10 अक्टूबर, 2026
शेड्यूलिंग बुधवार, 26 अगस्त, 2026 गुरुवार, 22 अक्टूबर, 2026
परीक्षा का आयोजन सोमवार, 2 नवंबर, 2026 Sunday, December 20, 2026

संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप nmat.nmims.edu पर जा सकते है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article