सावन में ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना हर शिव भक्त की इच्छा होती है। इस दौरान देशभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। आइए जानते हैं उन प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के बारे में जहां जाने का प्लान आप कर सकते हैं।
वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर को इस लिस्ट में नंबर 1 पर रखा गया है। आज दुनिया के सबसे ज्यादा दर्शन किए जाने वाले मंदिरों में इसे गिना जाता है।
लिस्ट में दूसरा नाम उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का आता है। यह मंदिर अपने दक्षिणमुखी (दक्षिण की ओर मुख वाले) ज्योतिर्लिंग के लिए प्रसिद्ध है।
झारखंड के देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम को इस लिस्ट में नंबर 3 पर शामिल किया गया है। सावन के महीने में सबसे ज्यादा भीड़ वाले शिव मंदिरों में ये पवित्र मंदिर शामिल है।
गुजरात के समुद्र तट पर स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग को इस लिस्ट में नंबर 4 पर रखा गया है। यहां हर साल करीब एक करोड़ श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।
उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में 3,583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ ज्योतिर्लिंग को इस लिस्ट में नंबर 5 पर रखा गया है। यह देश के सबसे कठिन लेकिन सबसे लोकप्रिय तीर्थस्थलों में से एक है।