World Lung Cancer Day: क्या आपके फेफड़े सही तरीके से काम कर रहे हैं? ये 7 आसान टेस्ट बताएंगे सच

लंग्स हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं। यदि ये अपना सही से न करें तो पूरे शरीर पर इसका असर दिखता है। आज हम आपको 7 आसान टेस्ट बताएंगे जो आपके फेफड़ों की सेहत का घरेलू चेकअप साबित होंगे।

Authored by: gulshan kumarUpdated Aug 1 2026, 11:06 IST
​घर में फेफड़ों की जांच​01 / 08

​घर में फेफड़ों की जांच​

हमारे फेफड़े दिन-रात बिना रुके शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करते हैं, लेकिन उनकी सेहत पर अक्सर तब ध्यान जाता है जब सांस लेने में परेशानी शुरू हो जाती है। हालांकि कुछ आसान घरेलू संकेतों और टेस्ट की मदद से आप यह अंदाजा लगा सकते हैं।

​1. सांस रोकने का टेस्ट​Image Credit : Canva02 / 08

​1. सांस रोकने का टेस्ट​

गहरी सांस लेकर जितनी देर तक आराम से सांस रोक सकते हैं, उतना समय नोट करें। यदि बिना किसी तकलीफ के 30 सेकंड या उससे अधिक समय तक सांस रोक पाते हैं तो यह सामान्य फेफड़ों की क्षमता का संकेत हो सकता है। यदि 15-20 सेकंड में ही सांस फूलने लगे तो जांच करवाना बेहतर रहेगा।

​2. सीढ़ियां चढ़ने का टेस्ट​Image Credit : Canva03 / 08

​2. सीढ़ियां चढ़ने का टेस्ट​

लगातार दो मंजिल सीढ़ियां चढ़ें। यदि ऊपर पहुंचने के बाद बहुत अधिक सांस फूल रही है या सीने में जकड़न महसूस हो रही है, तो यह फेफड़ों या हृदय से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।

​3. गुब्बारा फुलाने का टेस्ट​Image Credit : Canva04 / 08

​3. गुब्बारा फुलाने का टेस्ट​

एक सामान्य गुब्बारा एक ही सांस में फुलाने की कोशिश करें। यदि यह करना बेहद मुश्किल लग रहा है, तो फेफड़ों की क्षमता अपेक्षाकृत कम हो सकती है।

​4. लगातार खांसी पर ध्यान दें​Image Credit : Canva05 / 08

​4. लगातार खांसी पर ध्यान दें​

यदि तीन सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी बनी हुई है, बलगम आता है या खांसी के साथ खून दिखाई देता है, तो इसे नजरअंदाज न करें।

​5. तेज चलने की क्षमता जांचें​Image Credit : Canva06 / 08

​5. तेज चलने की क्षमता जांचें​

लगातार 6 मिनट तक सामान्य गति से चलें। यदि इस दौरान अत्यधिक सांस फूलने लगे या बार-बार रुकना पड़े, तो डॉक्टर से सलाह लेना उचित होगा।

6. गहरी सांस लेने का अनुभवगहरी सांस लेते समय सीने में दर्द, घरघराहट या भारीपन महसूस होना फेफड़ों की समस्या का शुरुआती संकेत हो सकता है।Image Credit : Canva07 / 08

6. गहरी सांस लेने का अनुभवगहरी सांस लेते समय सीने में दर्द, घरघराहट या भारीपन महसूस होना फेफड़ों की समस्या का शुरुआती संकेत हो सकता है।

​7. ऑक्सीजन लेवल चेक करें​Image Credit : Canva08 / 08

​7. ऑक्सीजन लेवल चेक करें​

यदि घर में पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध है, तो आराम की स्थिति में ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO₂) जांचें। सामान्यतः 95% से 100% के बीच का स्तर अच्छा माना जाता है। यदि बार-बार 94% या उससे कम रीडिंग आए, तो चिकित्सकीय सलाह लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!