Top 7 TV Gossips: 'नागिन 7' से कटा इस TV हसीना का पत्ता, 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस सृष्टि जैन की हुई सगाई

Top 7 TV Gossips 20 January, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां एक तरफ 'नागिन 7' से जल्द ही एक टीवी एक्ट्रेस की एग्जिट होने वाली है। वहीं दूसरी ओर 'कुमकुम भाग्य' फेम सृष्टि जैन की बॉयफ्रेंड संग सगाई हुई है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jan 20 2026, 16:14 IST
20 जनवरी से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Star's Instagram01 / 08

20 जनवरी से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 20 January, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। टीवी के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो आज चर्चा में बने हुए हैं। इस लिस्ट में 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस सृष्टि जैन से लेकर नील भट्ट और बसीर अली तक का नाम शामिल है। जहां एक तरफ 'नागिन 7' से जल्द ही एक टीवी एक्ट्रेस की एग्जिट होने वाली है। वहीं दूसरी ओर 'कुमकुम भाग्य' फेम सृष्टि जैन की बॉयफ्रेंड संग सगाई हुई है। नील भट्ट भी नए शो के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। इसी तरह की कई बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर-

जेनिफर विंगेट ने साझा कीं साल 2016 की यादेंImage Credit : Star's Instagram02 / 08

जेनिफर विंगेट ने साझा कीं साल 2016 की यादें

​जेनिफर विंगेट ने हाल ही में साल 2016 की कुछ यादें साझा की हैं। उन्होंने सीरियल 'बेहद' की झलकियां दिखाईं और कैप्शन में लिखा, "मुझे नहीं मालूम था तब, लेकिन 2016 ने मेरा रास्ता बदल दिया। वक्त बदला, लेकिन असर अभी भी है। बहुत ही आभार के साथ 'बेहद' की ओर देखती हूं।"​

टीवी एक्ट्रेस सृष्टि जैन का हुआ रोकाImage Credit : Star's Instagram03 / 08

टीवी एक्ट्रेस सृष्टि जैन का हुआ रोका

​'मेरी दुर्गा' से लेकर 'गंगा माई की बेटियां' तक में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सृष्टि जैन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस की सगाई हो चुकी है, जिससे जुड़ी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। सृष्टि ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "इसी जगह हमारी कहानी शुरू हुई थी और आज हम अपनी शुरुआत का ऐलान करते हैं। प्यार, हंसी, परिवार और दोस्तों से घिरे हुए। हमारा दिल फिर से भर आया है और ये बिल्कुल सपने जैसा है। मैं शादी के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।"​

नील भट्ट ने किया नए शो का ऐलानImage Credit : Star's Instagram04 / 08

नील भट्ट ने किया नए शो का ऐलान

​टीवी एक्टर नील भट्ट नए शो के साथ छोटे पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। नील भट्ट ने अपने नए शो से जुड़ी झलक साझा की है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, "आ रहा है वो बहुत जल्द ही।"​

ब्लैक साड़ी में कातिलाना लगीं फरहाना भट्टImage Credit : Star's Instagram05 / 08

ब्लैक साड़ी में कातिलाना लगीं फरहाना भट्ट

​बॉलीवुड एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 19' का हिस्सा रह चुकीं फरहाना भट्ट ने हाल ही में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह ब्लैक साड़ी पहन एक से एक पोज देती दिखाई दीं। फोटोज में फरहाना भट्ट का अंदाज देखने लायक रहा। इन तस्वीरों को साझा करते हुए फरहाना भट्ट ने लिखा, "इश्क सा लगा खुद से।"​

'नागिन 7' से कटा इस हसीना का पत्ताImage Credit : Star's Instagram06 / 08

'नागिन 7' से कटा इस हसीना का पत्ता

​'नागिन 7' में जल्द ही महाट्विस्ट आने वाला है। शो में आ रहे दिलचस्प मोड़ के कारण जल्द ही एक टीवी एक्ट्रेस का पत्ता सीरियल से कटने वाला है। बताया जा रहा है कि नेहा वर्मा शो से बाहर होने वाली हैं, क्योंकि 'नागिन 7' में उनके किरदार की मौत होने वाली है।​

'द 50' की खबरों पर बसीर अली ने तोड़ी चुप्पीImage Credit : Star's Instagram07 / 08

'द 50' की खबरों पर बसीर अली ने तोड़ी चुप्पी

​बसीर अली का नाम 'बिग बॉस 19' के बाद 'द 50' के लिए सामने आ रहा था। लेकिन अब एक्टर ने पैपराजियों संग बातचीत में बताया कि वह इस शो का हिस्सा नहीं बनने वाले। बसीर अली ने कहा, "द 50' नहीं, अभी मैं उस जोन में नहीं हूं एक और रियलिटी शो के लिए, वो भी इतनी जल्दी।"​

अमाल मलिक पर भड़कीं तान्या मित्तलImage Credit : Star's Instagram08 / 08

अमाल मलिक पर भड़कीं तान्या मित्तल

​तान्या मित्तल ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में अमाल मलिक पर नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, अमाल मलिक ने एक ट्वीट में तान्या मित्तल के फैंस पर तंज कसा था, साथ ही पेड पीआर का आरोप लगाया था। ऐसे में तान्या ने कहा, "अमाल कह रहा है कि मैं पेड पीआर कर रही हूं। मैं उसके साथ जुड़ने के लिए ये क्यों करूंगी? अगर मुझे चाहिए होता तो मैंने उसे अपना नंबर दे दिया होता। हमने बातें की होतीं।"​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!