Top 7 Diwali Openers: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर रामायण इस दीवाली पर दर्शकों के सामने होगी, जिसे डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बनाया है। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है, जो 2026 की सबसे महंगी मूवीज में से एक है। फिल्म का मेगा बजट देखने के बाद ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि ये फिल्म दीवाली पर धमाकेदार ओपनिंग लेगी और पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ डालेगी। इनमें ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का बिगेस्ट ओपनिंग का रिकॉर्ड भी होगा, जो 8 साल से कोई फिल्म नहीं तोड़ पायी है। आइए आपको दीवाली की टॉप 7 बिगेस्ट ओपनर्स की लिस्ट दिखाते हैं, जो इस दीवाली बदलने वाली है।
साल 2018 में रिलीज हुई आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान बॉलीवुड की बिगेस्ट दीवाली ओपनर है। 8 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। भले ही फिल्म इतनी बड़ी ओपनिंग लेने में कामयाब रही ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर बाद में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी थी।
रोहित शेट्टी ने 2024 में फिल्म सिंघम अगेन रिलीज की थी, जिसमें इंडस्ट्री के कई सारे कलाकार थे। मल्टीस्टारर सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 43.30 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म सिंघम अगेन की कहानी ने दर्शकों को प्रभावित नहीं किया था लेकिन ये अच्छी कमाई करने में कामयाब रही थी।
साल 2023 में रिलीज हुई सलमान खान और कैटरीना कैफ की टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 41 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये टाइगर सीरीज की सबसे हल्की मूवी थी लेकिन फिर भी इसकी ओपनिंग शानदार थी।
सलमान खान और सूरज बड़जात्या जब-जब साथ आते हैं, दर्शक सिनेमाघरों की ओर भाग बड़ते हैं। 2015 में रिलीज हुई भाईजान की प्रेम रतन धन पायो को देखने के लिए भी दर्शकों की भीड़ लग गई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 40.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
शाहरुख खान और फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर साल 2014 में रिलीज हुई थी, जिसने पहले दिन 37 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म को एंटरेटनमेंट के लिए बनाया गया था, जो काम इसने अच्छे से किया था।
कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 भी बिगेस्ट दीवाली ओपनर्स में शामिल है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 35.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी और कार्तिक को ए-ग्रेड एक्टर्स में शामिल करा दिया था। फिल्म भूल भुलैया 3 की ये ओपनिंग तब थी जब इसकी टक्कर सिंघम अगेन के साथ थी।
दीवाली का त्योहार अजय देवगन के लिए हमेशा खास रहा है। उनकी गोलमाल अगेन भी दीवाली के मौके पर ही आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।