Top 10 TV Gossip: टीवी इंडस्ट्री में रोज बहुत कुछ होता है। सेलेब्स की पार्टीज और इवेंट्स की तस्वीरों के अलावा कई गॉसिप होती है, जिस पर फैंस की निगाहें रहती हैं। इंडस्ट्री में कलाकार अपने बारे में फैंस को बताना चाहते हैं और इसी वजह से खबरों का बाजार गर्म रहता है। आज यानी रविवार के दिन भी इंडस्ट्री में बहुत कुछ हुआ है। एल्विश यादव लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के निशाने पर आ गए हैं। इसके अलावा, तमाम स्टार्स अपनी अपनी मां के साथ मदर्स डे सेलिब्रेट करते नजर आए।
खतरों के खिलाड़ी 15 में रुबीना दिलैक एंट्री के लिए तैयार हैं। रुबीना ने खुलासा किया है कि उन्होंने इस शो को हां करने के लिए तीन महीने लिए थे। वह सिर्फ अपनी बेटियों की वजह से शो करने से डर रही थीं।
विवेक दहिया ने खास अंदाज में पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी को मदर्स डे फील करवाया है। इस खास मौके पर विवेक ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दिव्यांका सुपरवुमन है और उकने हाथ में बेबी है। दूसरे हाथ में विवेक भी हैं।
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर घर में मशहूर हुई समृद्धि शुक्ला ने पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान समृद्धि ने शो से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। समृद्धि ने सेट का हाल भी बताया है।
हाल ही में कपिल शर्मा के शो में समय रैना आए। इस वजह से सुनील पाल नाराज हो गए हैं। समय रैना ने अपने शो में सुनीला पाल को खूब खरी खोटी सुनाई थी। ऐसे में अब सुनील पाल का गुस्सा कपिल शर्मा पर निकला है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है को ऋषभ जयसवाल ने छोड़ दिया है और अब ऋषह ने शो छोड़ने की वजह बताई है। पहले फैंस को लग रहा था कि ऋषभ खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बन रहे हैं, लेकिन अब तक ऐसा कोई अपडेट नहीं है।
अवनीत कौर ने अपना नया लुक शेयर किया है। उन्होंने अपना नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कमाल की लग रही हैं। अवनीत कौर के इस लुक को फैंस कातिलाना बता रहे हैं।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा से घर घर में मशहूर हुए राज अनादकट ने अपने नए प्रोजेक्ट का हिंट दिया है। राज जल्द ही टीवी पर धमाका करने वाले हैं। फैंस उन्हें शो में लीड रोल निभाते हुए देखना चाहते हैं।
टीवी इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स ने मदर्स डे सेलिब्रेट किया है। रुपाली गांगुली, निया शर्मा, ईशा सिंह, एल्विश यादव, अली गोनी समेत कई स्टार्स ने अपनी अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर स्पेशल नोट लिखा है।
अनुराग डोभाल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से माफी मांगी है। अनुराग ने फेसबुक पर लाइफ आकर अपना ही खतरनाक एक्सीडेंट किया था, जिस पर अब उन्होंने माफी मांगी है।
एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। एल्विश से 10 करोड़ रुपये की डिमांड हुई है और मांग पूरी न करने पर गोली मारने की धमकी मिली है। ये धमकी एल्विश को लॉरेन्स बिश्नोई गैंग से मिली है।