एक्शन और थ्रिलर से भरपूर शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की ‘देवा’ आज यानी 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। इस फिल्म की कहानी एक स्टार पुलिस वाले है, जो मुंबई में है और उसे किसी से डर नहीं लगता है। ये कहानी साउथ की एक फिल्म का रीमेक है। आइए जानते हैं कि ये फिल्म किस फिल्म का रीमेक है। साथ ही ऐसी कौन-कौन सी फिल्म है जो मुंबई पुलिस पर बेस्ड है।
'शूटआउट एट वडाला' 70-80 के दशक के दौर की मुंबई पर आधारित फिल्म है। ये फिल्म मुंबई के मशहूर गैंगस्टर मान्या सूर्वे के जीवन पर बनी थी। यह फिल्म मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज की गई पहली मुठभेड़ पर आधारित है।
'मुंबई सागा' की कहानी असल जिंदगी में गैंगस्टर डीके राव की कहानी पर आधारित है। फिल्म 'मुंबई सागा' में पुलिस का किरदार इमरान हाशमी ने निभाया है।
फिल्म 'बंबई मेरी जान' सीरीज की कहानी एक ईमानदार पुलिस वाले और उसके बेटे की है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे ईमानदार पुलिस वाले का बेटा बंबई का डॉन बन जाता है।
देवा एक सच्चे पुलिस वाले की कहानी है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक बार देवा एक बड़े गैंगस्टर प्रभात जाधव को मार देता है और इसका क्रेडिट वह अपने दोस्त एसीबी रोहन (पवेल गुलाटी) को दे देता है, लेकिन अवॉर्ड मिलने से पहले कुछ लोग एसीबी रोहन को गोली मार देते हैं। फिर देवा इस केस की इन्वेस्टिगेशन करता है। देवा साउथ फिल्म 'मुंबई पुलिस'( 2013) का रीमेक है।
एनकाउंटर: द किलिंग में एक पुलिस इंस्पेक्टर के लंबे करियर में हुए एक एनकाउंटर की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने पुलिस वाले का रोल किया था।
शूटआउट एट लोखंडवाला फिल्म की कहानी गैंगस्टरों और मुंबई पुलिस के बीच एक वास्तविक जीवन में हुई लड़ाई की कहानी है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि माया डोलस नाम का गैंगस्टर अंधेरी के लोखंडवाला कॉम्पलेक्स में हुए छूपा हुआ था जो शूटआउट में 6 गैंगस्टर के साथ मार गिराया गया था।