Bollywood Unmarried Actresses: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसी हसीनाएं हैं, जिनकी शादी का इंतजार इनके फैंस सालों से कर रहे हैं, लेकिन ये अब तक कुंवारी हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं। कमाल की बात तो ये है कि इनमें से कुछ की उम्र 40 तो कुछ की 50 से ज्यादा है, लेकिन इसके बाद भी इन्होंने अब तक शादी नहीं की है। लोगों का ये मानना है कि ये एक्ट्रेसेस मर्यादा पुरुषोत्तम राम जैसे पति के इंतजार में बैठी है। इस लिस्ट में तब्बू से लेकर अमीषा पटेल तक के नाम शामिल है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी 48 साल की उम्र में भी सिंगल है। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। फैंस चाहते हैं कि तनीषा मुखर्जी शादी के बंधन में बंध जाए।
बॉलीवुड अदाकारा शमिता शेट्टी का नाम तो कई लोगों के साथ जुड़ा। हालांकि उन्होंने अबतक 7 फेरे नहीं लिए। 47 साल की शमिता शेट्टी सिंगल है और अकेले ही जिंदगी काट रही है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने कई लोगों को डेट किया। हालांकि उन्होंने सच्चा प्यार नहीं हुआ। यही वजह है कि 50 साल की एक्ट्रेस सुष्मिता अबतक कुंवारी हैं।
इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल का नाम शामिल है। अमीषा पटेल ने ये खुलासा किया था कि उन्हें शादी के कई प्रपोजल आए थे और उन्होंने अरेंज मैरिज का भी सोचा था, लेकिन इस एक वजह से बात आगे नहीं बढ़ पाई थी।
54 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू ने भी अपना घर नहीं बसाया। ऐसा लगता है कि तब्बू अब शादी नहीं करने वाली हैं। हालांकि फैंस उन्हें दुल्हन के लिबास में देखना चाहते हैं।