क्रिकेट

बीसीसीआई सचिव ने किया दलीप ट्रॉफी फाइनल के नए वेन्यू के नाम का ऐलान

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल के वेन्यू में बदलाव और नए वेन्यू के नाम का ऐलान किया है। पहले इसका आयोजन बेंगलुरू के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में होना था।

Image

देवजीत सैकिया(फोटो क्रेडिट Devajit Saikia X)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दलीप ट्रॉफी का फाइनल बेंगलुरु से चेन्नई शिफ्ट करने की पुष्टि की है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पहले इसका आयोजन सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में होना था। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि मैच को दूसरी जगह ले जाने का फैसला इसलिए लिया गया ताकि आम जनता भी मैच देख सके, जिसमें देश के कुछ बेहतरीन खिलाड़ी खेलते दिखाई देंगे।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल

बीसीसीआई के सचिव देवजीत ने वेन्यू बदले जाने की पुष्टि करते हुए कहा, 'दलीप ट्रॉफी के दो क्वार्टर फाइनल और दो सेमीफाइनल बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में खेले जाएंगे। लेकिन कुछ सरकारी पाबंदियों के कारण हम आम जनता को सीओई में मैच देखने की अनुमति नहीं दे सकते। इसे ध्यान में रखते हुए हमने दलीप ट्रॉफी के फाइनल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया है।'

दलीप ट्रॉफी के सभी मैचों की होगी लाइव स्ट्रीमिंग

सैकिया ने यह भी बताया कि सभी मैचों की लाइव-स्ट्रीमिंग होगी और कुछ मैच, जिनमें फ़ाइनल भी शामिल है उनका सीधाप्रसारण टीवी पर भी होगा। पांच दिवसीय फाइनल मुकाबला 6 से 10 सितंबर के बीच खेला जाएगा। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले चार दिवसीय होंगे।

ऐसा है दलीप ट्रॉफी का पूरा कार्यक्रम

दलीप ट्रॉफी का आगाज 23 अगस्त को होगा। जिसमें दो क्वार्टर फाइनल (ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन और नॉर्थ जोन बनाम वेस्ट जोन) एक साथ खेले जाएंगे। दो सेमीफाइनल मुकाबले 30 अगस्त से शुरू होंगे। सेंट्रल जोन दलीप ट्रॉफी की मौजूदा चैंपियन है, जिसने पिछले साल के फाइनल में साउथ जोन हराकर खिताब अपने नाम किया था।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article