आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शराब और धूम्रपान आम बात हो गई है। टीनएज से लेकर बुढ़ापे तक कई लोग इनकी लत में फंस जाते हैं और शादी-पार्टियों में तो ये लगभग जरूरी-सा हो गया है। लेकिन बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो कभी शराब या सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाते। उन्होंने अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल से न सिर्फ खुद को फिट रखा, बल्कि लाखों फैंस के लिए भी एक मिसाल बनकर उभरे। इन स्टार्स ने दिखाया कि बिना नशे के भी स्टाइलिश और एनर्जेटिक रहा जा सकता है।
एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। टाइगर श्रॉफ कभी भी नशे की लत के दूरी बनाकर रखते हैं।इसके लिए एक्टर की सोशल मीडिया पर तारीफ भी होती है।
एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सनी देओल भी सिगरेट जैसी चीजों से कोसो दूर रहते हैं। सनी देओल के इस अंदाज पर उनके फैंस भी फिदा हैं।
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने अपनी रियल लाइफ में कभी सिगरेट को हाथ तक नहीं लगया है। बस एक्टर एक दो बार फिल्मों में शूटिंग के दौरान सिगरेट पीने की एक्टिंग करते नजर आए हैं।
एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी पर्सनल लाइफ में कभी न सिगरेट की और न शराब। इतना ही नहीं अक्षय कुमार लोगों को भी इनसे दूर रहने की सलाह देते हैं।
एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी लाइफ में सिगरेट और शराब से काफी दूर रहते हैं। अमिताभ बच्चन के फैंस उनकी इस आदत की खूब तारीफ करते हैं।
एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) ने फिल्मों में सिगरेट पीने के सीन किए हैं, लेकिन असल जिंदगी में वो धूम्रपान के बिल्कुल खिलाफ हैं। जॉन एक बहुत हेल्थ कॉन्शस एक्टर हैं। वो फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को सबसे ऊपर रखते हैं और कभी भी सिगरेट या तंबाकू का सेवन नहीं करते।