South Actresses Debut in Bollywood: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स और एक्टर्स अपनी फिल्मों में साउथ एक्ट्रेसेस को कास्ट करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। 'एनिमल' से लेकर 'जवान' सहित कई बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साउथ एक्ट्रेसेस की मौजूदी देखी गई है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको साउथ की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉलीवुड की जमीन पर कदम रखते ही शोहरत कामने में सफल रही हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' में सई पल्लवी को लीड रोल में देखा जाएगा। इस मूवी में सई माता सीता के रोल में दिखाई देंगी।
तापसी पन्नू ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कई मूवीज में काम कर अपनी पहचान बनाई है। इससे पहले तापसी ने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है, जो हिट साबित हुईं।
कीर्ति सुरेश ने कुछ समय पहले रिलीज हुई फिल्म 'बेबी जॉन' में वरुण धवन के साथ लीड रोल निभाया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी।
हाल ही में मेकर्स ने कार्तिक आर्यन की नेक्स्ट रोमांटिक-ड्रामा मूवी 'आशिकी 3' का टीजर जारी किया है। इस फिल्म से श्रीलीला बॉलीवुड की दुनिया में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं।
तमन्ना भाटिया भी एक के बाद एक कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही हैं। इससे पहले तमन्ना के भी कई साउथ की फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई है।
साउथ की फिल्मों की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में लीड रोल निभाया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में शाहरुख-नयनतारा की जोड़ी सभी को पसंद आई थी।
सामंथा रुथ प्रभु भी वेब सीरीज 'सिटाडेल' में वरुण धवन के साथ नजर आ चुकी हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने 'द फैमिली मैन 2' में भी लीड रोल निभाया था। सामंथा भी एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं।
रणबीर कपूर की 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना ने अहम रोल निभाया था। अब रश्मिका मंदाना को आने वाले दिनों में सलमान खान की मूवी 'सिकंदर' में देखा जाएगा।