निर्माताओं को कंगाल बना देती है कपिल शर्मा सहित इन टीवी सेलेब्स की फीस, जानकर खड़े हो जाएंगे कान

Highest Paid TV Celebrities: टीवी इंडस्ट्री की कई हस्तियां दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो जाती हैं। कपिल शर्मा से लेकर स्मृति ईरानी सहित कई हस्तियां अपने प्रोजेक्ट के लिए मोटी फीस लेती हैं। देखें लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Dec 30 2025, 11:47 IST
मोटी फीस चार्ज करते हैं ये टीवी सेलेब्स...Image Credit : Instagram01 / 08

मोटी फीस चार्ज करते हैं ये टीवी सेलेब्स...

Highest Paid TV Celebrities: टीवी इंडस्ट्री हर गुजरते दिन के साथ और बड़ी होती जा रही है। हर साल कई नए चेहरे देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहते हैं। वहीं दूसरी ओर एक्सपीरियंस्ड एक्टर्स की सैलरी में दिन-रात इजाफा होता रहता है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको टीवी इंडस्ट्री के उन लोकप्रिय चेहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी फीस देने में निर्माताओं की जेब ढ़ीली हो जाती है। तो आइए जानते हैं भारत की 7 सबसे अधिक फीस लेने वाली टीवी हस्तियों के बारे में...

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)Image Credit : Instagram02 / 08

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)

'बिग बॉस 15' की विनर रही तेजस्वी प्रकाश को उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ लाफ्टर शेफ्स 3 में देखा जा रहा है। तेजस्वी प्रकाश प्रति एपिसोड 3 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं।

स्मृति ईरानी (Smriti Irani)Image Credit : Instagram03 / 08

स्मृति ईरानी (Smriti Irani)

स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में लोकप्रिय किरदार तुलसी के साथ टीवी पर कमबैक किया है। स्मृति ईरानी एक एपिसोड के लिए 14 लाख रुपये ले रही हैं।

शरद केलकर (Sharad Kelkar)Image Credit : Instagram04 / 08

शरद केलकर (Sharad Kelkar)

शरद केलकर ने लंबे समय एक बाद तुम से तुम तक' सीरियल के साथ कमबैक किया है। बताया जा रहा है कि शरद केलकर एक एपिसोड के लिए 3.5 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)Image Credit : Instagram05 / 08

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)

'अनुपमा' सीरियल करने के बाद रुपाली गांगुली घर-घर में मशहूर हो गई हैं। यह शो टीआरपी लिस्ट में भी बीते 5 सालों से राज कर रहा है। कथित तौर रुपाली एक एपिसोड को करने के लिए 3.5 लाख रुपये फीस लेती हैं।

विवियन डीसेना (Vivian Dsena)Image Credit : Instagram06 / 08

विवियन डीसेना (Vivian Dsena)

विवियन डीसेना किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 'लाफ्टर शेफ्स 3' में उन्हें बतौर प्रतियोगी देखा जा रहा है। इस शो को करने के लिए विवियन डीसेना प्रति एपिसोड 5 लाख रुपये मिल रहे हैं।

कृष्ण अभिषेक (Krushna Abhishek)Image Credit : Instagram07 / 08

कृष्ण अभिषेक (Krushna Abhishek)

कृष्णा अभिषेक अपनी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ लाफ्टर शेफ्स के तीसरे सीजन में एक प्रतियोगी के रूप में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कृष्ण अभिषेक प्रति एपिसोड 12 लाख रुपये फीस ले रहे हैं।

कपिल शर्मा (Kapil Sharma)Image Credit : Instagram08 / 08

कपिल शर्मा (Kapil Sharma)

छोटे परदे के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सीजन 4 के लिए 5 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड चार्ज किया था। यह नेत्फ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराया गया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!