भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पटना के हाइब्रिड मोड के डिग्री प्रोग्राम में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने शानदार प्लेसमेंट हासिल किया है।
2026 में यूजी-पीजी प्रोग्राम के 44 से अधिक विद्यार्थियों को 42 लाख रुपये से ज्यादा का पैकेज मिला है।
एमटेक एआईडीएसई, एमबीए, बीबीए और बीएससी सीएसडीए प्रोग्राम के 10 विद्यार्थियों का पैकेज 56 लाख रुपये तक पहुंचा।
सीनेट और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की मंजूरी के बाद 2023 में इन डिग्री प्रोग्राम की शुरुआत हुई। कुलसचिव प्रो. एके ठाकुर के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तर्ज पर हाइब्रिड कोर्स को बनाए गए।
2023 में 1892 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया था, जो 2024 में बढ़कर 3800 हो गया। यह संख्या 2026 में 5285 तक पहुंच गई।
इस कॉलेज में यूजी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए JEE और CUET स्कोर व परसेंटाइल को आधार बनाया जाता है।
बता दें कि पटना आईआईटी में अब तक दो दीक्षा समारोहों में हाइब्रिड मोड के पीजी के दो और यूजी के एक बैच को डिग्री दी जा चुकी है।