रुपाली गांगुली को मात देकर Smriti Irani बनीं हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस, इन TV हसीनाओं की फीस जानकर होंगे दांत खट्टे

These TV Actresses Fees Will Make You Shocked: टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जो फीस के मामले में मेकर्स की तिजोरी तक खाली कर देती हैं। इस लिस्ट में अटब स्मृति ईरानी का नाम भी जुड़ चुका है, जो एक एपिसोड के लिए अच्छी खासी फीस वसूल रही हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 4 2025, 09:33 IST
टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं ये हसीनाएंImage Credit : Instagram01 / 08

टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं ये हसीनाएं

These TV Actresses Fees Will Make You Shocked: टीवी की दुनिया में कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो फीस के मामले में बिल्कुल भी समझौता नहीं करती हैं। वे एक-एक एपिसोड के बदले मेकर्स की तिजोरी खाली करने का ताकत रखती हैं। इस लिस्ट में जन्नत जुबैर से लेकर रुपाली गांगुली तक का नाम शामिल है। वहीं अब लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' के साथ वापिस लौट रहीं स्मृति ईरानी भी जुड़ चुकी हैं। उनकी फीस जानकर कोई भी हैरान हो जाएगा। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन हसीनाओं पर-

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget)Image Credit : Instagram02 / 08

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget)

​टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की फैन फॉलोइंग भी कुछ कम नहीं है। वह जिस भी शो में नजर आती हैं, उसके अच्छे खासे पैसे वसूलती हैं। एक एपिसोड के हिसाब से एक्ट्रेस 1 से 1.5 लाख रुपये वसूलती हैं।​

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)Image Credit : Instagram03 / 08

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)

​तेजस्वी प्रकाश की लोकप्रियता भी किसी से कम नहीं है। 'बिग बॉस 15' के लिए उन्होंने 10 लाख रुपये प्रति एपिसोड के हिसाब से फीस ली थी। वहीं 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में भी उन्होंने 2 से 3 लाख रुपये प्रति एपिसोड के मुताबिक फीस चार्ज की थी।​

हिना खान (Hina Khan)Image Credit : Instagram04 / 08

हिना खान (Hina Khan)

​हिना खान टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। हिना खान भी जिस प्रोजेक्ट में नजर आती हैं,उसके अच्छे पैसे वसूलती हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस एक महीने में 35 लाख रुपये तक कमाती हैं।​

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)Image Credit : Instagram05 / 08

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)

​अंकिता लोखंडे ने भी फीस के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है। 'बिग बॉस 17' के लिए अंकिता लोखंडे ने 10 से 12 लाख रुपये प्रति एपिसोड के मुताबिक फीस ली थी। वहीं 'लाफ्टर शेफ 2' के लिए भी उन्होंने 3 लाख रुपये प्रति एपिसोड के हिसाब से चार्ज किया था।​

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)Image Credit : Instagram06 / 08

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)

​रुपाली गांगुली ने 'अनुपमा' के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। रुपाली गांगुली भी एक-एक एपिसोड के अच्छे खासे पैसे वसूलती हैं। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस अनुपमा में काम करने के लिए 3 से 4 लाख रुपये प्रति एपिसोड के हिसाब से फीस लेती हैं।​

स्मृति ईरानी (Smriti Irani)Image Credit : Instagram07 / 08

स्मृति ईरानी (Smriti Irani)

​टीवी की मशहूर एक्ट्रेस स्मृति ईरानी छोटे पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। टेली मसाला की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मृति ईरानी शो के लिए 14 लाख रुपये प्रति एपिसोड के हिसाब से फीस ले रही हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।​

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair)Image Credit : Instagram08 / 08

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair)

​जन्नत जुबैर टीवी एक्ट्रेस तो हैं ही, साथ ही सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में उन्होंने शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए 18 लाख रुपये प्रति एपिसोड के मुताबिक फीस ली थी।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!