Movies Flop In 2025: साल 2025 का आधा साल बीत चुका है। बीते 6 महीनों में अब तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में बनी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। इन फिल्मों को बनाने में निर्माताओं ने पानी की तरह पैसा बहाया। सलमान खान की 'सिकंदर' से लेकर शाहिद कपूर की 'देवा' सहित कई बड़े-बड़े बजट में बनकर तैयार हुई कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही साबित हुई। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में साल 2025 में अब तक फ्लॉप हुईं 9 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। देखें ये लिस्ट...
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' ईद पर रिलीज हुई थी। इस मूवी से फैन्स को बहुत उम्मीद थी लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'सिकंदर' केवल 110.1 करोड़ रुपये ही कमा पाई।
शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' की कहानी अच्छी होने के बाद यह लोगों को इम्प्रेस करने में असफल साबित हुई। इस मूवी का इंडिया में कलेक्शन केवल 33.9 करोड़ रुपये ही रहा।
सोनू सूद की एक्शन ड्रामा 'फतेह' का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल ही देखने को मिला। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह मवी 13.35 करोड़ रुपये ही कमा पाई।
भारत में हुई इमरजेंसी पर आधारित कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा की रिलीज में बार-बार देरी हुई थी। हालांकि फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर केवल 18.35 करोड़ रुपये ही कमा पाई। कमाई देखकर कंगना रनौत भी निराश हुई थीं।
अमन देवगन और राशा थडानी ने फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इस मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 6.35 करोड़ रुपये रहा था। मूवी में अजय देवगन भी नजर आये थे।
अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की कॉमेडी-ड्रामा भी बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इस मूवी ने केवल 8.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
गिरीश कोहली के निर्देशन में बनकर तैयार हुई सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' भी लोगों को पसंद नहीं आई। इस फिल्म का कलेक्शन 12.72 करोड़ रुपये रहा था।
जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' भी लोगों को खास अच्छी नहीं लगी। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर केवल 6.85 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही।
सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की हिस्टोरिकल ड्रामा भी फ्लॉप ही रही। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 1.53 करोड़ रुपये ही कमाए थे।