बॉलीवुड में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि एक्टर का बच्चा एक्टर ही बनता है और कुछ समय से यही चलता आ रहा है। बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे फिल्मों में डेब्यू के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि पूरी मेहनत करने के बाद भी इनकी पहली फिल्म सफल नहीं हो रही है। पिछले दो सालों से यही हाल है। इन दो सालों में कई स्टार्स के बच्चों ने डेब्यू किया जिनमें से सभी को ट्रोल होना पड़ा और लोगों ने इन्हें एक्टिंग सीखने की सलाह दी। Pic Credit: Instagram
हाल ही में संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने डेब्यू किया है। उनकी फिल्म आँखों की गुस्ताखियाँ का ट्रेलर लोगों को इतना पसंद आया था कि लोग शनाया को बड़े परदे पर देखने के लिए उत्साहित थे। हालांकि फिल्म का हाल ऐसा है कि दो दिन में ये लाखों में सिमट गई है। Pic Credit: Instagram Shanaya Kapoor
वीर पहाड़िया ने फिल्म स्काई फोर्स से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस मूवी में उन्होंने एयरफोर्स के सोल्जर का किरदार निभाया था। फिल्म में वीर की एक्टिंग को काफी ट्रोल किया गया। कहा गया कि वह अपने किरदार में फेक लग रह रहे हैं।
श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर के डेब्यू का सबको बेसब्री से इंतजार था। हालांकि फिल्म लवयापा में उनकी एक्टिंग देख लोगों ने उसे ओवरएक्टिंग का टैग दे दिया।
आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान की पहली फिल्म "महाराज" थी जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी। जिसमें उन्हें काफी तारीफ मिली। इसके बाद एक्टर ने बड़े पर्दे से डेब्यू किया, उनकी ये मूवी थी 'लवयापा' इस फिल्म के लिए उन्हें खूब ट्रोल किया गया।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने वैसे तो ओटीटी से डेब्यू किया था, लेकिन फिल्म क्रिटिक्स ने उनकी एक्टिंग को खराब बताया था। हालांकि सब सबकी निगाहें उनकी आने वाली मूवी किंग पर टिकी हुई है। Pic Credit: Netflix the archies
इब्राहिम अली खान ने नादानियाँ फिल्म से डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म ओटीटी पर आई थी जिसमें सैफ अली खान के बेटे को खूब ट्रोल किया गया। इब्राहिम और खुशी कपूर की जोड़ी फैंस को पसंद नहीं आई। Pic Credit: Ibrahim Ali Khan Instagram