These Bollywood Stars No Makeup Look Will Make You Shock: मेकअप अच्छे-अच्छों का हुलिया बदल देता है। इंसान को बिल्कुल अलग दिखने पर मजबूर कर देता है। हमारे बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो अपनी बढ़ती उम्र के कारण मेकअप के पीछे झुर्रियां छुपाने पर मजबूर हैं। वहीं मेकअप की परत उथरते ही उनका लुक बेहद हैरान करने वाला होता है। इस लिस्ट में जॉन अब्राहम से लेकर शाहरुख खान और सलमान खान तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान 60 साल के हो चुके हैं। यूं तो भाईजान अपने लुक से लोगों को खूब हैरान करते हैं। लेकिन उनका नो-मेकअप लुक देख कोई भी हैरान रह जाए।
फिल्मों में शाहरुख खान आज भी बॉलीवुड के नौजवान कलाकारों को मात देने का काम करते हैं। लेकिन मेकअप उतरते ही शाहरुख खान के चेहरे का नूर उड़ जाता है। बढ़ती उम्र के साथ सफेद दाढ़ी और झुर्रियों ने उनके चेहरे की रौनक छीन ली है।
बड़े पर्दे पर आज भी आमिर खान काफी जवान लगते हैं। लेकिन मेकअप उतरते ही सच्चाई बाहर आ जाती है। सफेद बाल और दाढ़ी व चेहरे पर झुर्रियों ने वक्त के साथ-साथ उनके भी चेहरे का नूर छीन लिया है।
अक्षय कुमार यूं तो काफी फिट हैं। बड़े पर्दे पर उन्हें देख कोई भी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। लेकिन बगैर मेकअप के अक्षय कुमार का लुक भी दर्शकों को हैरान कर सकता है। चेहरे पर झुर्री और सफेद दाढ़ी उनकी उम्र को बयां करती है।
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर बॉबी देओल अपनी एक्टिंग और अंदाज के कारण खूब सुर्खियों में रहते हैं। बड़े पर्दे पर उनका अंदाज देखने लायक होता है। लेकिन मेकअप उतरते ही बॉबी देओल का अवतार भी चौंकाने वाला होता है।
रणबीर कपूर बॉलीवुड के हैंडसम हंक्स की लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन उनका भी नो-मेकअप लुक हैरान करने वाला होता है। रणबीर कपूर अपनी फिटनेस का पूरा-पूरा ख्याल रखते हैं, लेकिन वक्त का प्रभाव उनके ऊपर भी दिखने लगा है।
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम अपने लुक्स के लिए काफी सुर्खियों में रहते थे। लेकिन हाल ही में उनकी एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें बगैर मेकअप के देख फैंस के होश उड़ गए। फोटोज में जॉन अब्राहम के बाल सफेद और चेहरे पर झुर्रियां नजर आईं।