Pooja Hegde Flop Movies: साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड की कई मूवीज में नजर आ चुकीं पूजा हेगड़े का फ़िल्मी करियर बीते कुछ सालों में खास नहीं रहा है। हाल ही में पूजा हेगड़े ने अपनी फ्लॉप मूवीज पर भी खुलकर बात की है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको पूजा हेगड़े द्वारा दी गईं फ्लॉप मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में कई बड़े-बड़े बजट की मूवीज शामिल हैं। आइए डालें एक नजर...
प्रभास के साथ फिल्म 'राधे श्याम' में पूजा हेगड़े ने लीड रोल निभाया था। इन दोनों की केमिस्ट्री को तो पसंद किया गया लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
थलापति विजय की फिल्म 'बीस्ट' में भी पूजा हेगड़े नजर आई थीं। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी फैन्स को खूब पसंद आई थी। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल ही देखने को मिला था।
'आचार्य' मूवी से उम्मीद थी कि ये सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धूम मचाएगी और बॉक्स ऑफिस पर भी इसका बोलबाला देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा नही हुआ।
पूजा हेगड़े की 'सर्कस' में रणवीर सिंह ने डबल रोल निभाया था। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही फ्लॉप रही थी।
सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में पूजा हेगड़े ने अहम भूमिका निभाई थी, जो लोगों को पसंद भी आई। हालांकि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।
शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' में भी पूजा हेगड़े नजर आई थीं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैन्स का दिल जीत लेकिन कमाई के मामले में यह मूवी फ्लॉप साबित हुई।
साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'रेट्रो' को लेकर भी ऐसी खबरें हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इस मूवी में पूजा हेगड़े नजर आई हैं।