बॉलीवुड से ब्रेकअप और लिंकअप की खबरें आना आम बात है। इस इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं मौजूद हैं, जिनका दिल शादीशुदा मर्दों पर आया। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड की उन टॉप हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शादीशुदा मर्दों के इश्क में बदनाम हुईं। इन हसीनाओं ने कई बार लोगों के ताने भी झेले। हालांकि कई की शादी हो और कईयों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं टिक पाया। देखें ये लिस्ट...
बॉलीवुड इंडस्ट्री की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा का रिश्ता अमिताभ बच्चन के साथ रहा था। जया से शादी होने के बाद भी रेखा हमेशा अमिताभ बच्चन से प्यार करती रहीं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'डॉन 2' की शूटिंग करते हुए प्रियंका चोपड़ा की नजदीकियां शाहरुख खान के साथ बढ़ी थीं। हालांकि बाद में दोनों ने एक-दूसरे से दूरियां बना ली थीं।
कंगना रनौत का भी दिल ऋतिक रोशन पर आया था। ऋतिक रोशन उस दौरान शादीशुदा थे। एक तरफ ऋतिक का तलाक हुआ और उन्होंने कंगना से भी दूरी बना ली।
90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रहीं तब्बू का अफेयर भी साउथ एक्टर नागार्जुन से कई सालों तक रहा था। नागार्जुन उस समय शादीशुदा थे और तब्बू उनसे दिल लगा बैठी थीं।
शिल्पा शेट्टी का भी राज कुंद्रा पर फ़िदा थीं। राज कुंद्रा भी उस दौरान शादीशुदा थे। हालांकि बाद राज ने अपनी पहली से अलग होकर शिल्पा शेट्टी को अपना हमसफर चुना।
रानी मुखर्जी भी आदित्य चिपड़ा के प्यार में पड़ गई थीं। हालांकि आदित्य ने अपनी पहली को तलाक दिया और रानी मुखर्जी से शादी की।