गिरी हुई छत... टूटते दरवाजे... जर्जर हालत में पहुंची राज कपूर की पुश्तैनी हवेली

Raj Kapoor ancestral haveli: अभिनेता राज कपूर (Raj Kapoor) की पुश्तैनी हवेली को लेकर लोगों में कई तरह की कहानियां हैं लेकिन किसी ने भी उसे देखा नहीं है। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद कपूर परिवार भारत आ गया और अपनी हवेली पाकिस्तान में छोड़ आया। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको राज कपूर की पाकिस्तान में मौजूद हवेली को दिखाएंगे, जो अब जर्जर हालत में पहुंच चुकी है।

Authored by: राहुल शर्माUpdated Apr 7 2025, 10:36 IST
राज कपूर के घरवाले पाकिस्तान में छोड़ आए थे करोड़ों की हवेली, सालों बाद है कुछ ऐसी हालतImage Credit : Social Media/Stars01 / 07

राज कपूर के घरवाले पाकिस्तान में छोड़ आए थे करोड़ों की हवेली, सालों बाद है कुछ ऐसी हालत

Raj Kapoor ancestral haveli: बॉलीवुड अभिनेता राज कपूर को भारतीय सिनेमा का पहाल शोमैन कहा जाता है। राज कपूर ने अपनी फिल्मों से देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के दर्शकों पर ऐसा जादू चलाया कि लोग उन्हें आज भी याद करते हैं। राज कपूर ने भले ही भारत में नाम कमाया हो लेकिन उनका जन्म यहां नहीं हुआ था। राज कपूर के घरवाले अब के पाकिस्तान के रहने वाले थे। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त कपूर परिवार भारत में आकर बस गया और करोड़ों की सम्पत्ति वहां छोड़कर आ गया। पाकिस्तान में मौजूद राज कपूर की पुश्तैनी हवेली आज भी खैबर पख्तून इलाके में मौजूद है। ऐसा बताया जाता है कि राज कपूर की पुश्तैनी हवेली की हालत काफी खराब है। आइए आपको राज कपूर की हवेली की तस्वीरें दिखाते हैं...

पृथ्वीराज कपूर के पिता ने बनवायी थी हवेलीImage Credit : Social Media/Stars02 / 07

पृथ्वीराज कपूर के पिता ने बनवायी थी हवेली

ऐसा बताया जाता है कि पृथ्वीराज कपूर के पिता दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने अब के पाकिस्तान में भारतीय इंपीरियल पुलिस में एक पुलिस अधिकारी थे। उन्होंने अपने बच्चों के लिए काफी बड़ी हवेली बनवायी थी, जो बंटवारे के बाद वहीं रह गई।

लगभग 50 कमरे थे इस हवेली में Image Credit : Social Media/Stars03 / 07

लगभग 50 कमरे थे इस हवेली में

ऐसा सुनने में आता है कि राज कपूर की पुश्तैनी हवेली में लगभग 50 कमरे थे। इस हवेली को बने हुए कई साल हो चुके हैं लेकिन इसकी शान-ओ-शौकत अब भी बरकरार है।

जर्जर हालत में पहुंच चुकी है राज कपूर की पुश्तैनी हवेली Image Credit : Social Media/Stars04 / 07

जर्जर हालत में पहुंच चुकी है राज कपूर की पुश्तैनी हवेली

ताजा खबरों के अनुसार, राज कपूर की पुश्तैनी हवेली जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। कई जगह से इसकी छत गिर चुकी है और दरवाजे-खिड़की टूट-टूटकर गिर रहे हैं। पाकिस्तानी सरकार ने इस हवेली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया है।

कुछ समय पहले टूटना शुरू हुई थी राज कपूर की हवेलीImage Credit : Social Media/Stars05 / 07

कुछ समय पहले टूटना शुरू हुई थी राज कपूर की हवेली

ऐसा बताया जाता है कि एक व्यक्ति ने इस हवेली पर मालिकाना दावा किया था, जिसके बाद इसे तोड़ना शुरू कर दिया था। ये व्यक्ति इस हवेली की जगह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनवाना चाहता था। पाकिस्तानी सरकार ने समय रहते इस तोड़फोड़ को रोक दिया और इस पर किसी भी व्यक्ति के मालिकाना हक से इंकार कर दिया।

कपूर परिवार कभी देखना नहीं गया इस हवेली को Image Credit : Social Media/Stars06 / 07

कपूर परिवार कभी देखना नहीं गया इस हवेली को

कपूर परिवार भारत के बंटवारे के साथ ही भारत आ गया और फिर कभी भी वहां लौटकर नहीं गया। यहां तक कि राज कपूर भी कभी भी इस हवेली को देखने के लिए नहीं गए। राज कपूर के परिवार ने भारत में ही अपना आशियाना बसाया और फिर कभी मुड़कर पीछे नहीं देखा।

ऋषि कपूर ने दिया था चौंकाने वाला बयानImage Credit : Social Media/Stars07 / 07

ऋषि कपूर ने दिया था चौंकाने वाला बयान

एक इंटरव्यू के दौरान ऋषि कपूर ने इस बताया था कि उनके पुरखे बहुत अमीर नहीं थे, ऐसे में उन्होंने इतनी बड़ी हवेली कैसे बनवाई ये समझ से परे की बात है। ऋषि कपूर को इस बात पर भरोसा नहीं था कि ये उनकी पुश्तैनी हवेली है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!