3 बच्चों के बाप प्रभु देवा के इश्क में दिन-दुनिया भूल गई थीं Nayanthara, प्यार की खातिर बदल लिया था धर्म

Nayanthara and Prabhu Deva Affair: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा एक समय कोरियोग्राफर प्रभु देवा के प्यार में दिन-दुनिया भूल गई थी। नयनतारा प्रभु की मोहब्बत में इतनी खो गई थीं कि उन्होंने ये भी नहीं सोचा कि प्रभु देवा पहले से ही शादीशुदा हैं। हालांकि नयनतारा का प्यार मुकम्मल नहीं हो पाया। आइए नजर डालते है नयनतारा और प्रभु देवा की लव स्टोरी पर...

Authored by: कुमार सरसUpdated Apr 23 2026, 15:03 IST
नयनतारा और प्रभु देवा की लव स्टोरी Image Credit : Instagram/pinterest01 / 06

नयनतारा और प्रभु देवा की लव स्टोरी

Nayanthara and Prabhu Deva Affair: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा शुरू से ही अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रही हैं। विग्नेश शिवन से शादी करने से पहले नयनतारा का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा था। इस लिस्ट में प्रभु देवा का नाम शामिल है। नयनतारा एक समय कोरियोग्राफर प्रभु देवा से बेहद प्यार करती थीं। नयनतारा प्रभु की मोहब्बत में इस कदर खो गई थीं कि उन्होंने ये भी नहीं सोचा कि प्रभु देवा पहले से ही शादीशुदा हैं और तीन बच्चों के पिता हैं। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका और नयनतारा का प्यार अधूरा रह गया। आइए जानते हैं नयनतारा और प्रभु देवा की इस चर्चित लव स्टोरी के बारे में विस्तार से।

फिल्म के सेट पर हुई थी मुलाकातImage Credit : Instagram/pinterest02 / 06

फिल्म के सेट पर हुई थी मुलाकात

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा और प्रभु देवा की मुलाकात 2008-2009 के दौरान तमिल फिल्म 'विल्लू' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे।

दोस्ती बदल गई प्यार मेंImage Credit : Instagram/pinterest03 / 06

दोस्ती बदल गई प्यार में

पहली मुलाकात के बाद ही नयनतारा और प्रभु देवा अच्छे दोस्त बन गए और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। नयनतारा, प्रभु देवा के लिए बहुत ज्यादा सीरियल हो गई थी। वो जानती थी कि प्रभु शादीशुदा है फिर भी वो अपने प्यार को रोक नहीं पाई।

पहली पत्नी से लिया तलाकImage Credit : Instagram/pinterest04 / 06

पहली पत्नी से लिया तलाक

प्रभु देवा ने अपनी पहली पत्नी लता से तलाक लेकर नयनतारा के साथ रहने का फैसला किया। नयनतारा भी उनके लिए हिंदू धर्म अपनाने को तैयार थीं। लेकिन प्रभु देवा की ये शर्त थी कि शादी के बाद नयनतारा एक्टिंग छोड़ दें।

नयनतारा ने नहीं मानी शर्तImage Credit : Instagram/pinterest05 / 06

नयनतारा ने नहीं मानी शर्त

बता दें कि साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) ने एक्टिंग छोड़ने वाली शर्त मानने से इनकार कर दिया, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया और आखिरकार रिश्ता टूट गया।

नयनतारा की फिल्मेंImage Credit : Instagram/pinterest06 / 06

नयनतारा की फिल्में

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। नयनतारा जल्द ही सलमान खान की फिल्म में नजर आने वाली हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!