TV Actresses Betrayed by Husband: टीवी एक्ट्रेसेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिन से मौनी रॉय की तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है और कारण है पति सूरज से मिला धोखा। ऐसे में आज टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उन हसीनाओं का नाम जिनको अपने पतियों से धोखा मिला।
टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने साल 2023 में निखिल पटेल संग दूसरी शादी की थी। शादी के एक साल बाद ही दलजीत कौर दूसरे पति निखिल से अलग हो गई जिसकी वजह से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर।
साल 2022 में मौनी रॉय ने सूरज नांबियार संग सात फेरे लिए थे। अब खबर आ रही है कि मौनी का तलाक होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूरज नांबियार ने मौनी रॉय के सारे पैसे खर्च कर दिए और चीट भी किया।
रियलिटी शो 'बिग बॉस 4' में सारा खान ने अली मर्चेन्ट संग निकाह किया था। हालांकि ये शादी दो महीने बाद ही टूट गई थी। सारा ने अली पर चीट का आरोप लगाया था।
इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण सिंह ग्रोवर का बिपाशा बसु संग अफेयर था जिसके चलते जेनिफर ने अलग होने का फैसला लिया।
एक्ट्रेस निशा रावल और उनके पति करण मेहरा की कंट्रोवर्सी काफी बड़ी रही थी। निशा ने करण पर एक्स्ट्रा मैरिटल और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। निशा का कहना था कि करण का पंजाबी फिल्म एक्ट्रेस संग अफेयर चल रहा है।
साल 2008 में बरखा बिष्ट ने एक्टर इंद्रनील सेनगुप्ता संग शादी की थी। लेकिन साल 2022 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। दरअसल इंद्रनील सेनगुप्ता का अफेयर था जिसके चलते बरखा ने तलाक का फैसला किया।