Mahabharat Final Starcast: बॉलीवुड में इस समय चारोंओर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' की चर्चा हो रही है। 'रामायण' हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे मंहगी फिल्म साबित होगी। इस मूवी का बजट लगभग 4 हजार करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 'रामायण' के बाद अब इंडस्ट्री के बड़े-बड़े निर्माता पौराणिक कथा 'महाभारत' पर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। ऐसे में अब इंस्टाग्राम पेज mashable.india ने एक AI जेनेरेटेड वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'महाभारत' के सभी किरदारों का वर्णन किया गया है। तो चलिए जानते हैं किस अभिनेता को 'महाभारत' के कौन से किरदार के लिए चुना गया है।
अगर बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'महाभारत' पर फिल्म बनती है तो इसमें ऋतिक रोशन को 'अर्जुन' के रूप कास्ट करना कोई गलती नहीं होगी। वीडियो से ली गई इमेज में भी ऋतिक रोशन 'अर्जुन' के रूप में नजर आ रहे हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर हैं। उन्हें शकुनि मामा के रूप में दिखाया गया है। हाथों में पासा लिए अभिनेता एकदम परफेक्ट लग रहे हैं।
रणवीर सिंह अब तक बॉलीवुड में हीरो से लेकर विलेन के रोल को बखूबी निभा चुके हैं। इस क्लिप की अगर बात करें तो रणवीर सिंह को 'दुर्योधन' के किरदार में दिखाया गया है।
जॉन अब्राहम अपनी फिटनेस के लिए जाने-जाते हैं। इस क्लिप में जॉन अब्राहम को 'भीम' के किरदार में दिखाया गया। जॉन अब्राहम की कदकाठी एकदम भीम से मेल खाती नजर आ रही है।
अमिताभ बच्चन को इस क्लिप में 'भीष्म' के किरदार में दिखाया है। लबी सफेद दाढ़ी में अमिताभ बच्चन इस किरदार के लिए एकदम फिट लग रहे हैं।
'द्रौपदी' महाभारत का सबसे अहम किरदार है। इस क्लिप के अनुसार 'द्रौपदी' के रोल के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को चुना गया है। क्लिप में वो रोती-बिलखती नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को 'दुर्योधन' के पिता 'धृतराष्ट्र' के लिए फाइनल किया गया है। अनुमप खेर पर यह लुक एकदम जच रहा है।
हर्षवर्धन राणे भी कई बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। 'नकुल' के किरदार के लिए हर्षवर्धन राणे को चुना गया है। उनका लुक कमाल लग रहा है।
इस क्लिप में कुंती के सबसे बड़े पुत्र 'युधिष्ठिर' के रोल के लिए पंकज त्रिपाठी को फाइनल किया गया है। पंकज त्रिपाठी का लुक एक रोल के लिए परफेक्ट नजर आ रहा है।
इस क्लिप में 'सहदेव' का रोल निभाने के लिए विक्रांत मेस्सी नजर आ रहे हैं। इस किरदार के लिए विक्रांत की पर्सनालिटी सही लग रही है।
अब बात करें 'कुंती' के किरदार की तो क्लिप में तब्बू नजर आ रही हैं। तब्बू एक शानदार एक्ट्रेस हैं और 'कुंती' का किरदार उनसे बेहतर कोई नहीं निभा सकता है।
एक तरफ रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर 'महाभारत' में रणबीर कपूर को कृष्ण के रोल में देखना काफी दिलचस्प होगा।
शेफाली शाह को भी 'महाभारत' में 'दुर्योधन' की मां 'गांधारी' के रोल के लिए चुना है। यकीन महीने शेफाली शाह इस रोल में एकदम सही नजर आ रही हैं।
महाभारत गुरु द्रोणाचार्य के बिना बन ही नहीं सकती है। इस अहम किरदार के लिए नाना पाटेकर को फाइनल किया है। नाना गुरु द्रोणाचार्य के रोल में जम रहे हैं।
मृणाल ठाकुर भी टीवी से बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में धमाल मचा चुकी हैं। अगर महाभारत बनती है तो मृणाल ठाकुर को 'सुभद्रा' का रोल निभाते हुए देखा जाएगा। (यह सभी पिक्स Mashable.india द्वारा शेयर किए एक वीडियो से ली गई हैं।)