Maha Shivratri 2024: आज यानी 8 मार्च को महाशिवरात्रि है। इस दिन भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। भगवान शिव के भक्त अपने अराध्य की पूजा करते हैं। कई लोग इस दिन व्रत भी करते हैं। आज हम आपको टीवी के उन एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने पर्दे पर भगवान शिव का किरदार निभाया था। भगवान शिव के रोल में इन स्टार्स को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस लिस्ट में मोहित रैना से लेकर सौरभ जैन तक का नाम शामिल है। आइए बिना देर किए इन स्टार्स के बारे में जानते हैं।
मोहित रैना ने देवो के देव महादेव में भगवान शिव का किरदार निभाया था। इस किरदार से एक्टर घर-घर में छाए गए थे।
अरुण गोविल शो ओम नम: शिवाय शो में भगवान शिव का किरदार निभा चुके हैं। इस रोल में उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया था।
नीली छतरी वाले में हिमांंशु सोनी ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। भगवान शिव के रोल में एक्टर लोगों के दिल में बस गए थे।
सौरभ जैन ने महाभारत शो में श्री कृष्ण का रोल प्ले किया था। एक्टर भगवान शिव का किरदार भी नजर चुके हैं। महाकाली अंत ही आरंभ में फैंस एक्टर के मुरीद हो गए थे।
तरुण खन्ना ने राधे श्याम शो में भगवान शिव का रोल निभाया था। उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था।
ऊं नम शिवाय में यशोधन राणा ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। इस रोल से वो काफी फेमस हो गए थे।
एक्टर सुनील शर्मा कई टीवी शोज में भगवान शिव की भूमिका निभा चुके हैं। एक्टर को इस रोल में लोगों ने खूब पसंद किया था।
बिग बॉस 16 फेम विकास मनकतला भगवान शिव का रोल निभा चुके हैं। ये बात बहुत कम लोग ही जानते होंगे।
अमित मेहरा ने शो संकट मोचन महाबली में भगवान शिव का रोल निभाया था। इस रोल को उन्होंने टीवी पर बखूबी निभाया था।