बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे सितारे हैं, जिन्होंने फैंसी डॉग्स को घर लाने से बेहतर हमारे आसपास सड़कों पर घूमने वाले डॉग्स को अच्छी जिंदगी देने का जिम्मा उठाया और उन्हें घर लेकर आ गए। जहां इन दिनों देशभर में स्ट्रीट डॉग्स पर डिबेट हो रही है, वहीं इन बॉलीवुड सितारों ने दिखाया है कि अगर नेक इरादें हो तो सड़क पर घूमने वाले बच्चे जीवनभर के साथी बन सकते हैं। आइए आपको बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स से मिलवाते हैं, जो स्ट्रीट डॉग्स के पैरेंट हैं।
बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन इंडस्ट्री की सबसे ग्राउंडेड हीरोइन्स में से एक हैं, जिनके इंटरव्यूज वायरल होते रहते हैं। उनके फैंस को शायद नहीं पता होगा कि उन्होंने एक स्ट्रीट डॉग को घर में जगह दी है और वो अब उनके परिवार का सदस्य है। रवीना ने थोड़े समय पहले लोगों से ये अपील भी की थी कि वो विदेशी ब्रीड के कुत्तों न खरीदें क्योंकि वो हमारे देश के मौसम के लिए नहीं बने हैं।
एक्टर ऋतिक रोशन ने भी कुछ समय पहले एक स्ट्रीट डॉग गोद लिया था। इसका नाम उन्होंने मोगली रखा है। मोगली ऋतिक रोशन के जीवन और घर दोनों का हिस्सा है। मोगली ऋतिक रोशन को उनकी कार के नीचे मिला था और तब से ही वो उनके परिवार का हिस्सा है।
माधुरी दीक्षित जितनी खूबसूरत नजर आती हैं, उनका दिल उससे भी खूबसूरत है। माधुरी ने भी कुछ वक्त पहले एक स्ट्रीट डॉग गोद लिया था, जिस पर अब वो दिल-ओ-जान लुटाती हैं। ये बच्चा अब माधुरी की जिंदगी का अटूट हिस्सा है।
जॉन अब्राहम सालों से लोगों से ये अपील करते आ रहे हैं कि वो स्ट्रीट डॉग्स पर प्यार बरसाएं क्योंकि वो हमारे सालों पुराने साथी हैं। जॉन स्ट्रीट डॉग्स का ध्यान रखने वाली ऑर्गनाइजेशन्स से भी जुड़े हुए हैं और शेल्टर होम्स को सपोर्ट भी करते हैं।
अनुष्का रंजन को लोग आलिया भट्ट की दोस्त के रूप में जानते हैं। उनकी खूबसूरती के इंटरनेट पर चर्चे आम हैं लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं कि वो कुछ साल पहले मिजा नाम के स्ट्रीट डॉग को घर लेकर आई थीं, जो अब उनकी जिंदगी है।
रणदीप हुड्डा भी समय-समय पर अपनी पेट डॉग के साथ तस्वीरें शेयर करके लोगों को स्ट्रीट डॉग्स को गोद लेने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। रणदीप कई दफा लोगों से गुहार लगा चुके हैं कि वो भारत के कुत्तों को ही पालें न कि विदेशी कुत्तों को भारी रकम में खरीदकर घर लाएं।
शिबानी दांडेकर की ये तस्वीर देखकर आपको समझ में आ ही गया होगा कि वो स्ट्रीट डॉग्स से कितना प्यार करती हैं। वो अपने डॉग टायसन के साथ बेड तक शेयर करती हैं।