20s के दौर में टीवी इंडस्ट्री दर्शकों के दिलों पर राज करती थी। सिम्पल और आम जिंदगी से जुड़े हुए ये टीवी शोज फैंस के फेवरेट थे। ये ऐसे शोज थे जिनके इंतजार में घर की महिलाएं अपना काम छोड़ देती थी और टीवी के सामने बैठ जाती थी। समय के साथ-साथ इन शोज की चमक भी फीकी पड़ी साथ ही इन शोज में काम करने वाले कलाकारों को भी लोगों ने भुला दिया। लंबे समय बाद भी ये स्टार्स टीवी पर नहीं लौटे। अब अपने फेवरेट स्टार्स का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
दिल मिल गए से लेकर बेहद तक जेनिफर ने अपने अनोखे टीवी शोज से राज किया। क्रिस्टल डिसूजा के शोज काफी पॉपुलर होते थे साथ ही उनके किरदारों को भी पसंद किया जाता था। सरस्वती चंद्र शो में जेनिफर ने राज किया था। इन दिनों अभिनेत्री टीवी से दूर हैं।
टीवी के आल राउन्डर स्टार जिन्होंने न केवल लीड स्टार के तौर पर एक्टिंग की, बल्कि वह रिएलटी शो को होस्ट भी करते थे। उन्हें आखिरी बार इंडियन आइडल 14 को होस्ट करते हुए देखा गया था। हुसैन ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कुमकुम, हम पाँच जैसे शोज में काम किया है।
एक हजारों में मेरी बहना है शो से क्रिस्टल दर्शकों के दिलों की रानी बन गई थी। एक बड़ी बहन के किरदार में क्रिस्टल ने जी-जान डाल दी थी। यह उनका एकलौता ऐसा शो था जो खूब पॉपुलर हुआ था। इसके बाद क्रिस्टल ने डेली शोप में हाथ आजमाया। अब एक्ट्रेस का पूरा फोकस ओटीटी पर लगा है। वह हाल ही में मुनव्वर फारुकी के फर्स्ट कॉपी में नजर आई थी।
दिया और बाती हम के सूरज को कौन भूल सकता है। अनस ने इस किरदार से कई साल तक जनता के दिल पर राज किया था। शो खत्म होने के बाद अनस दोबारा से किसी दूसरे शो में नजर नहीं आए। टीवी की दुनिया से मानो वह गायब हो गए हों।
हिटलर दीदी के नाम से मशहूर हुई रती पांडे ने अपने शो से घर-घर पहचान बनाई थी। इस शो को बच्चा-बच्चा पसंद करता था। हिटलर दीदी के बाद रती किसी बड़े शो में नजर नहीं आई। फैंस अब उनके कमबैक का इंजतर कर रहे हैं।
टीवी के हैंडसम हंक रजत टोकस ने जोधा अकबर शो से जनता का दिल जीता था। रजत टोकस ने टीवी इंडस्ट्री में एक ऐसी पहचान बनाई थी कि वह किसी राजा-महाराजा से कम नहीं लगते थे। आखिरी बार एक्टर को चंद्र-नंदिनी शो में देखा गया था। फैंस को इंतजार है कि कब रजत अपने नए शो के साथ वापिस आएंगे।
नागिन और कुबूल है जैसे शो से जनता की चहेती बनी सुरभि ज्योति अब टीवी से गायब हो गई हैं। सुरभि ने टीवी से दूरी बना ली है। इन दिनों वह ओटीटी पर अपना करियर बनाने में लगी हुईं हैं। आखिरी बार वह 'गुनाह' वेब सीरीज में नजर आई थी।